Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 9 August, 2022 10:48 AM IST
pan card loan

पैसों की जरूरत अक्सर लोन से पूरी होती है, लेकिन कभी उचित दस्तावेज ना होने के कारण ग्राहकों को लोन लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. आज हम आपको बताएंगे कि आप सिर्फ पैन कार्ड के जरिए आसानी से लोन पाकर अपनी जरूरतों को कैसे पूरा कर सकते हैं.

दरअसल, पैन कार्ड एक ऐसा दस्तावेज है, जिसके जरिए आयकर विभाग हर वित्तीय लेनदेन पर नजर रखता है. इसके साथ ही यह कर चोरी की संभावना को कम करता है, जो कि पैन कार्ड के प्रमुख उपयोगों में से एक है. पैन कार्ड का प्रयोग पहचान पत्र के रूप में भी किया जाता है.

पैन कार्ड से कैसे पाएं लोन?

ज्यादातर बैंक पैन कार्ड की मदद से 50 हजार रुपए तक का लोन प्रदान कर रहे हैं. देखा जाए, तो आज के इस आधुनिक युग में पैन कार्ड वित्तिय कार्यों के लिए बेहद जरूरी दस्तावेज माना जाता है. इनकम टैक्स भरने से लेकर बैंकों के भारी लेनदेन तक पैन का मुख्य भूमिका होती है.

तो वहीं बैंक से बिना किसी सिक्योरिटी के सिर्फ पैन कार्ड के जरिए 50 हजार रुपए तक का लोन मिल जाता है. जिसके लिए ग्राहक का सिबिल स्कोर अच्छा होना चाहिए. हालांकि, पर्सनल लोन बाकी लोन के मुकाबले महंगा होता है. यही कारण है कि बैंक पैन कार्ड पर 50 हजार रुपए से अधिक का लोन नहीं प्रदान करते हैं.

50 हजार रुपए से अधिक लोन के लिए क्या है जरुरी?

अगर आपको 50 हजार रुपए तक का लोन चाहिए, तो आपको केवल पैन कार्ड की आवश्यकता है, लेकिन इससे अधिक लोन चाहिए, तो आपको अन्य दस्तावेज जैसे कि आधार कार्ड या फिर पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि पहचान सबूत के तौर पर चाहिए.

यह भी पढ़ें : LIC Plan For Children: बच्चों के लिए खास पॉलिसी, सिर्फ 150 रुपए के निवेश में पाएं लाखों का रिटर्न

पते के सबूत के तौर पर आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, बिजली का बिल या टेलीफोन बिल की आवशयकता होती है. इसके साथ में पिछले 6 महीने की बैंक अकाउंट स्टेटमेंट की आवश्यकता होती है.

English Summary: You can get loan amount up to 50 thousand rupees only through PAN card
Published on: 09 August 2022, 10:56 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now