Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 30 July, 2021 3:00 PM IST
friendship-story

दुनिया में दोस्ती का रिश्ता सबसे अनमोल माना जाता है. यह भले ही खून का रिश्ता न हो, मगर दुनिया का सबसे खूबसूरत रिश्ता होता है, जिसे दिल से निभाया जाता है. यह वो एहसास है जिसमें इन्सान खुद को कभी अकेला महसूस नही करता. दोस्ती एक ऐसा रिश्ता हैं, जिसे जन्म से लेकर मृत्यु  तक निभाया जाता है.

दोस्ती ही दुनिया का सबसे खूबसूरत तोहफा है, क्योंकि दोस्त जिंदगी को खुशनुमा बनाने के साथ-साथ हमारी जिंदगी के सुख और दुःख के साथी भी होते हैं. इस दुनिया में माँ – बाप के अलावा दोस्ती ही एक ऐसा रिश्ता है, जिसमें हमें अपनेपन का एहसास होता है. ऐसे में आइये इस लेख में हम आपको बताते हैं कि अंतराष्ट्रीय मित्रता दिवस को कब और क्यों मनाया जाता है.....

भारत में अंतराष्ट्रीय मित्रता दिवस कब मनाया जाता है?

भारत में अंतराष्ट्रीय मित्रता दिवस हर वर्ष के अगस्त माह के पहले रविवार को मनाया जाता है. इस बार यानि वर्ष 2021 में भारत में अंतराष्ट्रीय मित्रता दिवस 1 अगस्त, 2021 को मनाया जायेगा.

अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस क्यों मनाया जाता है? (Why is International Friendship Day celebrated?)

अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस की शुरुआत 1935 में अमेरिका से हुई थी. बता दें कि अगस्त के पहले रविवार को अमेरिकी सरकार ने एक व्यक्ति को मार दिया था. जिसकी याद और गम में उसके एक दोस्त ने सुसाइड कर लिया था. तभी से उस दिन को सरकार ने अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे के रूप में मनाने का निर्णय लिया था. तब से इस दिवस को मनाने का प्रचलन चला आ रहा है. हर वर्ष दोस्ती के भाव को जिन्दा रखने के लिए एवं दोस्ती के पलों को यादगार बनाने के लिए अंतराष्ट्रीय मित्रता दिवस मनाया जाता है

अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस कैसे मनाया जाता है?

इस दिन दोस्ती को यादगार बनाने के लिए दोस्त अपने साथियों के साथ बाहर घूमने जाते हैं. स्वादिष्ट  खाना खाते हैं. एक दुसरे को उनकी पसंद का उपहार देते हैं. इस खास दिन पर एक-दूसरे को रंगीन दोस्ती के बैंड या रिबन और फूल देकर इस दिन को मनाते हैं. सोशल मीडिया पर एक साथ फोटो लेकर शेयर कर बड़ी ही धूमधाम से दोस्ती-यारी के इस दिन को खास तरीके से मानते हैं. सोशल मीडिया आने के बाद मित्रता दिवस और अधिक लोकप्रिय बन गया है.

English Summary: Why is International Friendship Day celebrated?
Published on: 30 July 2021, 03:05 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now