Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 30 May, 2023 3:12 PM IST
बीज बेचने के लिए लाइसेंस हुआ अनिवार्य

अगर आप खेती संबंधित कार्य से जुड़े कार्य को करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपके लिए फल और सब्जियों के बीज की दुकान (Fruit and Vegetable Seed Store) सबसे अच्छा विकल्प है. लेकिन इस दुकान को खोलना बाकी सभी दुकानों जैसा आसान नहीं है. इसके लिए आपको कई चीजों की जरूरत पड़ती है जिसमें सबसे अहम लाइसेंस होता है. जी हां सब्जियों की बीज बेचने के लिए आप सब सामान सरलता से एकत्रित कर लेंगे. सबसे मुश्किल काम और अधिक समय लाइसेंस में ही लगता है.

कुछ लोग सोच रहे होंगे कि जब यह काम इतना ही मुश्किल होता है, तो लाइसेंस के बिना ही बीजों का बेचा जाए. लेकिन अगर आप बिना लाइसेंस के सब्जियों के बीज (Vegetable Seeds) बेचते हुए पाए जाते हैं, तो आपके ऊपर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है. साथ ही जेल भी हो सकती है.

लाइसेंस लेना हुआ अनिवार्य

अभी तक देश में ऐसे भी राज्य है जहां के दुकानदार बिना लाइसेंस के किसान भाइयों को सब्जियों के बीज (Vegetable Seeds) उपलब्ध करवा रहे हैं. इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार ने एक पहल शुरू की है, जिसमें राज्य के सभी सब्जियों के बीज विक्रेताओं के पास लाइसेंस होना अनिवार्य है. अन्यथा उसके ऊपर कार्रवाई की जाएगी. मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य में अब बिना लाइसेंस के सब्जी-भाजी के बीज की बिक्री नहीं होगी.

सब्जियों के बीज लाइसेंस के लिए डिग्री

इस लाइसेंस के लिए आपको अधिक पढ़ें-लिखें होने की भी जरूरत नहीं है. आपको बस 10वीं पास होना चाहिए और किसी भी कृषि विभाग से कम से कम 15 दिन की ट्रेनिंग ली होनी चाहिए. ध्यान रहे कि लाइसेंस के लिए आवेदक की आयु 18 से 45 साल के बीच होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: धान की इन उन्नत किस्में से बढ़ेगी पैदावार, किसानों को होगा दुगना फायदा

ऐसे बनवाएं सब्जी बीज बेचने का लाइसेंस

अगर आप सरकार की कार्रवाई से बचना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको जल्द ही सब्जियों के बीज बेचने का लाइसेंस बनवा लेना चाहिए. इसके लिए आपको अपने किसी भी नजदीकी लोकसेवा केन्द्र में जाकर आवेदन करना होगा. बता दें कि विक्रेताओं की सुविधाओं के लिए विभाग की तरफ से अनुज्ञप्ति/लाइसेंस ऑनलाइन जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. ताकि वह जल्द ही लाइसेंस को पा सकें.

English Summary: Vegetable Seed License: License has become mandatory to sell vegetable seeds, these people can apply
Published on: 30 May 2023, 04:13 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now