RFOI Award 2025: UP के सफल किसान मनोहर सिंह चौहान को मिला RFOI अवार्ड, अजय मिश्र टेनी ने किया सम्मानित RFOI - First Runner-Up: सफल किसान लेखराम यादव को MFOI Awards 2025 में मिला RFOI-फर्स्ट रनर-अप अवार्ड, अजय मिश्र टेनी ने किया सम्मानित RFOI Award 2025: केरल के मैथ्यूकुट्टी टॉम को मिला RFOI Second Runner-Up Award, 18.62 करोड़ की सालाना आय से रचा इतिहास! Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 31 December, 2018 4:11 PM IST

अब छत्तीसगढ़ भी चाय की खेती में आगे बढ़ेगा। दरअसल छत्तीसगढ़ में महिलाओं के एक समूह ने चाय उत्पादन के काम को शुरू किया था। महिलाएं पूरी मेहनत के साथ चाय की खेती के कार्य को करने में लगी हुई है। ये चाय की खेती जशपुर जिले में की जा रही है। जशपुर जिले की चाय अब केवल जिले ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लोगों के प्याले तक पहुंच रही है, जिसका वह जमकर लुफ्त उठा रहे है। छत्तीसगढ़ में इस तरह की खेती ने नये आयामों को छुआ है जिससे भविष्य में काफी फायदा होगा।

चाय में है कमाल की ताज़गी

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के सारूडीह ग्राम पंचायत में खेती से उत्पादित चाय के स्वाद को लोग काफी मात्रा में पसंद करने लगे है। लोगों का कहना है कि यहां कि चाय में काफी सादगी और शुद्धता है। इस चाय को आकर्षक रूप से पैक करके बाजार की दुकानों में उपलब्ध करवाया जाता है। चाय उत्पादन के कार्य में लगी महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान नजर आने लगी है। उनकी इस मेहनत का परिणाम साफ रूप से बाजार में दिखाई देने लगा है। चाय उत्पादन से स्थानीय लोगों को रोजगार भी उपलब्ध हुआ है।

पहाड़ की तलहटी बनी आकर्षक चाय का केंद्र

दरअसल छत्तीसगढ़ के जशपुर की उर्वरा भूमि चाय की खेती के लिए काफी ज्यादा अनूकूल है। यहां के मेहनतकश मजदूरों ने सारडीह के पहाड़ी की तलहटी को चाय बगान का रूप दे दिया है। इसके साथ ही वहां पर ड्रिप सिंचाई की सुविधा को भी उपलब्ध करवाया गया है। इसी प्रकार पौधों के लिए जैविक खाद को बागान के अंदर ही तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा चाय की पत्तियों को सुखाने के लिए सौर ऊर्जा से संचालित आधुनिक ड्रायर मशीन भी स्थापित की गई है।

English Summary: Tea cultivation happening in Chhattisgarh; examples showing women
Published on: 31 December 2018, 04:13 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now