जायडेक्स की जायटॉनिक और भूमि उत्पाद श्रंखला: आधुनिक कृषि में लाभ बढ़ाने का वैज्ञानिक मार्ग Dragon Fruit Farming: ड्रैगन फ्रूट की खेती बना रही है अच्छी आमदनी का स्रोत, जानें लागत और मुनाफा! Success Story: बैंगनी धान और गेहूं की खेती से किसानों की बदली तक़दीर, प्रति हेक्टेयर हो रही 1,60,000 रुपये तक की आमदनी! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 18 March, 2019 3:52 PM IST

तमिलनाडु यूनिफ़ॉर्मड सर्विस रिक्रूटमेंट बोर्ड (TNUSRB) ने अधिसूचना जारी की है. इसकी आवेदन प्रक्रिया 20 मार्च, 2019 से शुरू होगी. जो सब-इंस्पेक्टर के पदों की भर्ती के लिए है. यह भर्ती तमिलनाडु पुलिस अधीनस्थ सेवा और तमिलनाडु विशेष पुलिस अधीनस्थ सेवा के अधीन है.

कुल रिक्त पद : 969

पुलिस उप-निरीक्षक (तालुक): 660

पुलिस उप-निरीक्षक (सशस्त्र बल): 276

पुलिस उप-निरीक्षक (तमिलनाडु विशेष बल): 33

शैक्षणिक योग्यता 

उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए.

आयु सीमा 

सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 20 से 28 वर्ष है. हालांकि, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना द्वारा सूचित आयु में छूट मिल सकती है.

एससी, एसटी वर्ग के लिए  या फिर विधवा महिलाओं के लिए पांच साल और सात साल की उम्र में छूट का प्रावधान है.

वेतन 

चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 36,900 से 1,16,600 के बीच वेतन मिलेगा.

चयन प्रक्रिया 

लिखित परीक्षा, शारीरिक माप (पीएमटी), विवा-वॉयस और विशेष अंकों के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.

आवेदन शुल्क 

सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा. अधिक जानकारी के लिए www.tnusrbonline.org पर जाकर जानकारी लें.

English Summary: SUB INSPECTOR RECRUITMENT IN TAMIL NADU
Published on: 18 March 2019, 03:58 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now