खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: बैंगनी धान और गेहूं की खेती से किसानों की बदली तक़दीर, प्रति हेक्टेयर हो रही 1,60,000 रुपये तक की आमदनी! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 16 April, 2019 3:22 PM IST

हर किसी का सपना होता है अपना घर खरीदने का पर आज की इस महंगाई भरी जिंदगी में दो वक्त की रोटी कमाना ही बहुत बड़ी चीज़ है. ऐसे में घर खरीदना तो असंभव ही लगता है. लेकिन इस असंभव काम को संभव बनाने के लिए देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने साकार करने के लिए जबरदस्त योजना बनाई है. दरअसल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बैंक पहली बार अपना घर खरीदने वाले लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के अंतर्गत 2.67 लाख रुपए की सब्सिडी प्रदान करेगा. यह सब्सिडी आपके द्वारा लिए होम लोन पर बनने वाली ब्याज दर पर दी जाती है.इसका मतलब यह है कि आपको आपके द्वारा लिए होम लोन पर बनने वाली ब्याज में से 2.67 लाख रुपए का भुगतान नहीं करना होगा. एसबीआई इस होम लोन की सालाना ब्याज दर 8.75  फीसदी है.

गौरतलब है कि इस योजना के अंतर्गत दायरा तय किए गये है. पहले 3 लाख रुपए तक कमाने वाले आर्थिक रूप से कमजोर तबके (EWS) और 6 लाख रुपए तक आय वाले और कम आमदनी वाले ग्रुप  (LIG) के लोगों को ध्यान में रखकर इस योजना को तैयार किया गया था. इस सब्सिडी के लिए बैंक ने दो नए स्लैब तैयार करने के बाद इस दायरे में अब 12 और 18 लाख रुपए तक कमाई करने वाले लोगों को भी जोड़ लिया है.ये सरकारी सब्सिडी 6.5 फीसदी के क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी केवल 6 लाख रुपए तक के लोन पर उपलब्ध है.

बता दे कि जो लोग 12 लाख रुपए तक की सालाना कमाई करते है. वे 9 लाख रुपए तक के लोन पर 4 फीसदी ब्याज सब्सिडी का लाभ उठा पाएंगे. इसी तरह जो लोग 18 लाख रुपए तक की सालाना कमाई करते है. वे 12 लाख रुपए तक के लोन पर 3 फीसदी ब्याज सब्सिडी का लाभ उठा पाएंगे. इस रकम के अलावा लिया गया कोई भी लोन आम लोन की तरह होगा और उस पर लोन पर साधारण तरीके से ही आपको ब्याज देना होगा.

English Summary: sbi bank now paying a home buy a discount of 2.67 lakhs
Published on: 16 April 2019, 03:27 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now