Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 25 April, 2023 2:11 PM IST
मई में होने वाले त्योहारों की लिस्ट

कुछ ही दिनों बाद अप्रैल का महीना खत्म होने वाला है. फिर, साल 2023 के मई माह का आगमन होगा. हिंदू धर्म में हर रोज कोई त्योहार या भगवान का दिन होता है. जिसके लिए भव्य तरीके से पूजा-अर्चना करने के साथ व्रत रखे जाते हैं. हिंदू पंचांग के हिसाब से रोज कोई न कोई व्रत जरूर होता है. मई महीने की शुरुआत भी मोहिनी एकादशी, प्रदोष, ज्येष्ठ अमावस्या जैसे पावन पर्वों के साथ हो रही है. वहीं, मई में चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है. तो आइए, जानें इस साल मई में कौन-कौन से व्रत या त्योहार होने वाले हैं.

1 मई, 2023- इस साल एक मई को मोहिनी एकादशी पड़ रही है. इस दिन भगवान विष्णु के मोहिनी रुप के लिए व्रत रखा जाएगा. इसकी काफी अहमियत है.   

2 मई, 2023- दो मई को शुक्र का मिथुन राशि में गोचर होगा. इसका समय दोपहर 1 बजकर 46 मिनट बताया गया है.

3 मई 2023- तीन मई को प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष) है. हिंदू धर्म में इस त्योहार की बड़ी मान्यता है. इस दिन भी व्रत रखा जाएगा.

5 मई 2023- इस दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण होगा. ग्रहण रात 8.45 मिनट से शुरू होकर रात 1.00 बजे तक रहेगा. इसके अलावा, 5 मई को बुद्ध पूर्णिमा भी है. ऐसे में इस दिन व्रत भी रखा जाएगा. 

यह भी पढ़ें- तीन दिवसीय दिल्ली पर्यटन फूड फेस्टिवल की हुई शुरुआत

8 मई 2023- इस दिन संकष्टी चतुर्थी है. इस पर्व की भी बड़ी मान्यता है.

10 मई 2023- मई में इस दिन मंगल का कर्क राशि में गोचर होगा. वहीं इसी दिन बुध का मेष राशि में उदय भी होने वाला है.

15 मई 2023- इस दिन शुक्र का मिथुन राशि में गोचर होना है. वहीं, इसी दिन बुध भी मेष राशि में मार्गी होंगे. इसके अलावा, 15 मई को अपरा एकादशी भी है.

17 मई, 2023- मई महीने का यह दिन भी बेहद खास है. इस दिन मासिक शिवरात्रि है. इसके अलावा, इसी दिन प्रदोष व्रत भी रखा जाएगा.

19 मई 2023- इस दिन ज्येष्ठ अमावस्या है. हिंदू धर्म में इसकी भी बहुत मान्यता है.

30 मई 2023- इस दिन शुक्र का कर्क राशि में गोचर होगा.

31 मई 2023- इस दिन बड़ा पर्व है. मई महीने के इस आखिरी दिन निर्जला एकादशी है.

English Summary: May 2023 Vrat Tyohar List Grah Gochar Chandra Grahan Venus Mangal Budh
Published on: 25 April 2023, 02:19 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now