GFBN Story: गन्ने और केले की स्मार्ट खेती से हिमांशु नाथ ने रचा सफलता का इतिहास, सालाना टर्नओवर 1 करोड़ से ज्यादा! GFBN Story: लाख की खेती से मिलन सिंह विश्वकर्मा को मिली बड़ी पहचान, सालाना कमा रहे हैं भारी मुनाफा! GFBN Story: रिटायरमेंट के बाद इंजीनियर शाह नवाज खान ने शुरू की नींबू की खेती, अब कमा रहे हैं शानदार मुनाफा! किसानों को बड़ी राहत! अब ड्रिप और मिनी स्प्रिंकलर सिस्टम पर मिलेगी 80% सब्सिडी, ऐसे उठाएं योजना का लाभ GFBN Story: मधुमक्खी पालन से ‘शहदवाले’ कर रहे हैं सालाना 2.5 करोड़ रुपये का कारोबार, जानिए उनकी सफलता की कहानी फसलों की नींव मजबूत करती है ग्रीष्मकालीन जुताई , जानिए कैसे? Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं Paddy Variety: धान की इस उन्नत किस्म ने जीता किसानों का भरोसा, सिर्फ 110 दिन में हो जाती है तैयार, उपज क्षमता प्रति एकड़ 32 क्विंटल तक
Updated on: 1 November, 2023 12:44 PM IST
इस एक ऐप से मिलेगी सरसों से जुड़ी सभी जानकारी (Image Source: Google)

Mustard Farming Mobile App: देश के किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए कृषि संस्थानों के द्वारा समय-समय पर कई तरह के पहल को किया जाता हैं. फसलों की उन्नत किस्मों से लेकर नई तकनीक के उपकरणों को कृषि संस्थानों के द्वारा तैयार किया जाता है. इसी क्रम में ICAR-सरसों अनुसंधान निदेशालय के द्वारा सरसों की उन्नत खेती और उन्नत किस्मों की हर एक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए एक बेहतरीन कृषि ऐप तैयार किया गया है, जिसका नाम सरसों की खेती है. इस ऐप को एक एंड्रॉइड ऐप के रूप में विकसित किया गया है, जो किसानों के साथ-साथ आम जनता को भी सरसों की खेती की सही जानकारी देगा. यह ऐप दो भाषाओं हिंदी और अंग्रेजी में है.

इस सरसों की खेती के ऐप में किसानों को एक व्यापक पैकेज की सुविधा प्राप्त होती है. ऐसे में आइए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) द्वारा विकसित सरसों की खेती ऐप के बारे में विस्तार से जानते हैं-

दो भाषाओं में है सरसों की खेती ऐप/ Sarson Ki Kheti Mobile App

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) द्वारा तैयार किया गया ‘सरसों की खेती ऐप’ किसानों और आम जनता दोनों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है. इसलिए इस ऐप में अंग्रेजी और हिंदी भाषा को शामिल किया गया है, ताकि किसानों को भाषा समझने में किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

सरसों की खेती ऐप में मिलती हैं ये सुविधाएं/ Sarson Ki Kheti Mobile App Features

सरसों की खेती ऐप में किसानों को सरसों की उन्नत किस्मों, सरसों की खेती कैसे करें, सरसों की फसल प्रबंधन कैसे करें और सरसों की फसल में लगे कीट व रोगों का नियंत्रण कैसे करें. इसके अलावा, मौसम-विशिष्ट जानकारी मिलती है. जानकारी के लिए बता दें कि यह एक इंटरैक्टिव ऐप है, जहां किसान अपनी समस्याओं से संबंधित प्रश्न भी आसानी से पूछ सकते हैं. इस ऐप की मदद से किसान अधिक मजबूत बनेंगे.

सरसों की खेती ऐप में शामिल होंगी अन्य भाषाएं

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, सरसों की खेती ऐप में समय के साथ-साथ कई चीजों में भी बदलाव किए जाएंगे, ताकि देशभर की अन्य राज्यों की भाषाएं भी इस ऐप में शामिल की जा सके. उम्मीद है कि यह ऐप देश में सरसों की खेती से जुड़े सभी मुद्दों का वन-स्टॉप समाधान प्रदान करेगा.

ये भी पढ़ें: ये 5 मोबाइल ऐप कृषि से जुड़े किसानों के लिए बने पसंदीदा, खेती से जुड़ी हर नई तकनीक की मिलती है पूरी जानकारी !

सरसों की खेती ऐप कैसे करें डाउनलोड/ How to Download Sarson Ki Kheti Mobile App

अगर आप एक किसान हैं और सरसों की खेती मोबाइल ऐप डाउनलोड करना चाहते हैं, तो लिंक https://www.drmr.res.in/mobile_app.php पर विजिट कर डाउनलोड करें.

English Summary: How to download Sarson Ki Kheti mobile app will provide complete information mustard farming and mustard improved varieties
Published on: 01 November 2023, 12:52 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now