Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 1 March, 2019 4:30 PM IST

यूपीएससी ने इंजीनियरिंग सर्विसेज प्रीलिम्स परीक्षा 2019 के परिणाम जारी कर दिये हैं. इस प्री-परीक्षा का रिजल्ट UPSC की आधिकारिक (ऑफिशियल) वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया गया है.

यह परिणाम 6 जनवरी 2019 को आयोग द्वारा आयोजित इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2019 के लिखित भाग पर आधारित है. जिन उम्मीदवारों का ईएसई परिणाम आज घोषित किया गया है  उनकी सूची अब इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य) परीक्षा  2019 के लिए योग्य है.

हालांकि, योग्य उम्मीदवारों को 30 जून 2019 को आयोजित होने वाली इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2019 में उपस्थित होना आवश्यक है. इसके साथ ही उम्मीदवारों को रेलवे मंत्रालय द्वारा जारी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा, 2019 के नियमों और आयोग द्वारा जारी परीक्षा सूचना संख्या 01/2019  दिनांक 26.09.2018 का उल्लेख करने की सलाह दी जाती है. ये नियम इसकी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। अब अभ्यार्थी इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2019 के प्रारंभ होने से लगभग 3 सप्ताह पहले आयोग की वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

ऐसे करें रिजल्ट चेक ?

उम्मीदवार अपना रिजल्ट देखने के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.

उसके बाद वेबसाइट पर दिए गए Engineering Services (Preliminary - Stage I) Examination, 2019 के लिंक पर क्लिक करें और उसके बाद रिजल्ट एक पीडीएफ के रुप में आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा. पीडीएफ को डाउनलोड कर आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

English Summary: declared upsc result
Published on: 01 March 2019, 04:41 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now