Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 3 May, 2021 2:48 PM IST
Oxygen

यूं तो हर दिन दम तोड़ते मरीजों की चित्कार से दहलते दिल के सिलसिले पर विराम लगाई जा सकती है, लेकिन अफसोस अस्पतालों की बदइंतजामी के आगे  बेबस व लाचार हो चुकी सरकार चाह कर भी कुछ कर नहीं पा रही है. आलम यह है कि जहां अस्पतालों में दम तोड़ते मरीजों की चित्कार का सिलसिला जारी है, तो वहीं श्मशान घाट में मरीजों के दाह संस्कार के लिए अब लकड़ियां भी कम पड़ चुकी है, लेकिन इस घोर अंधियारे के बीच मरीजों की जान बचाने के लिए एक नायाब पहल भी की गई है. कोरोना मरीजों को चिकित्सक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए एक वेबसाइट की शुरूआत की गई है, जहां कोई भी संपर्क कर चिकित्सक सुविधाएं प्राप्त कर सकता है.

विपदा की घड़ी में देवदूत बन रहा ये वेबसाइट

बता दें कि इस घोर विपदा के समय आप इस वेबसाइट के जरिए ऑक्सीन, प्लाज्मा, चिकित्सक सुविधा, दवाईयां, खान और अगर आप चाहे, तो डॉक्टर से भी   परामर्श ले सकते हैं. यह वेबसाइट लोगों की मुश्किलों को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है. यह वेबसाइट खास कर उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित होने जा रही है, जो घर बैठे ही कोरोना का उपचार करा रहे हैं. ध्यान रहे कि अगर आप इन जरूरी चिकित्सक सुविधाओं का पालन करेंगे, तो निसंदेह इस जानलेवा वायरस को मात दे सकेंगे, मगर मौजूदा समय जिस तरह से कोरोना का कहर अपने चरम पर पहुंचने पर आमादा हो चुका है, उसे देखते हुए यह वेबसाइट काफी सुर्खियों में बनी हुई है.

गौरतलब है कि बीते दिनों कोरोना का कहर इस कदर अपने चरम पर पहुंच गया कि संक्रमण के मामले 4 लाख के आंकड़े को पार कर गए, लिहाजा संजीदा हो रहे हालातों पर विराम लगाने के लिए केंद्र सरकार की तरफ लॉकडाउन लगाने का फैसला राज्य सरकारों को दे दिया गया है.

विगत दिनों अमित शाह ने अपने फैसले में साफ कह दिया था कि राज्य सरकारें अपने राज्य की परिस्थिति को  ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन लगाने का फैसला ले सकती है. बहरहाल, वर्तमान  में कई राज्य लॉकडाउन की चपेट में आ चुके हैं. 

 नोट : ऑक्सीजन सहित अन्य चिकिस्तक सुविधा प्राप्त करने के लिए  आप इस वेबसाइट पर जा सकते हैं.

https://covidzup.com/

English Summary: You can get oxygen and all health equpment through this website
Published on: 03 May 2021, 02:54 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now