Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 4 May, 2022 3:44 PM IST

उत्तर प्रदेश में पशुपालन करने वाले किसानों के लिए एक अच्छी खबर है. जी हाँ, यूपी की योगी सरकार पशुपालकों की आय को दोगुना करने के लिए लिए एक ख़ास योजना की शुरुआत करने जा रही है. जिससे अब पशुपालकों की आय में इजाफा होगा. बता दें कि योगी सरकार सीएनजी प्लांट लगाने की योजना बना रही है, जिसको बनाने के लिए गोबर की आवश्यकता पड़ेगी.

कितने रुपए होगी गोबर की खरीद (How Much Will Be The Purchase Of Cow Dung)

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूपी सरकार राज्य के किसानों से 1.50 रूपए प्रति किलो के हिसाब से गोबर की खरीद करेगी. 

गोबर सीएनजी प्लांट से लाभ (Benefits Of Cow Dung CNG Plant)

गोबर सीएनजी प्लांट से किसानों को बहुत अधिक लाभ होगा. जी हाँ, सरकार पशुपालकों से गोबर की खरीद करेगी. जिससे पशुपालकों की अच्छी कमाई होगी. इसके अलावा सड़कों पर घूमते आवारा पशुओं से होने वाली समस्याओं से भी निजात मिलेगी.

सरकार द्वारा शुरू किया जाने वाला यह मॉडल उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में तैयार किया जायेगा. इसके बाद जब इस योजना में सफलता हासिल होगी, तो इस मॉडल को पूरे प्रदेश में  शुरू किया जायेगा. सरकार की तरफ से यह योजना जल्द – से जल्द शुरू किया जायेगा.

वहीं उत्तर प्रदेश के पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने भी इस बात की पूरी जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि सरकार की इस योजना से किसानों की आमदनी में काफी बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी. साथ ही उन्होंने दावा किया कि, उत्तर प्रदेश में एक साल के भीतर सड़कों पर घूमने वाले और किसानों के खेत में घुसने वाले पशुओं की समस्या समाप्त हो जाएगी.

इसे पढ़िए - गाय के गोबर के बाद अब गोमूत्र खरीदेगी सरकार, इस योजना से किसानों को मिलेगा लाभ

आवारा मवेशी बड़ा मुद्दा (Stray Cattle Big Issue)

मिली जानकारी के अनुसार, 10 फरवरी 2022 को आयोजित हुए यूपी विधानसभा चुनावों में आवारा मवेशी विषय का एक प्रमुख चुनावी मुद्दा था,  जिसके लेकर विपक्षी दलों ने योगी सरकार के खिलाफ जमकर निशाना साधा था. जिसको लेकर सरकार ने इस समस्या का निदान  करने के वादा किया था.

पशुपालन का करोबार किसानों के लिए काफी लाभदायक माना जाता है. इसमें गाय के गोबर से लेकर गाय के दूध तक से किसानों की अच्छी कमाई होती है. 

English Summary: Yogi government will buy cow dung from farmers to start cow dung CNG plant in UP
Published on: 04 May 2022, 03:53 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now