Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 3 October, 2017 12:00 AM IST

मूली की जब भी बात आती है तो जौनपुर जिले का नाम जरूर लिया जाता है, क्योंकि जौनपुर जिले की मूली अन्य मूलियों से अलग होती है, लेकिन इस मिथक को तोड़ते हुए सोमानी कनक सीड्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की मूली X 35 ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है. इस मूली को किसान खूब पसंद कर रहे हैं.

जौनपुर जिले के साथ ही आसपास के अन्य जिलों के बड़े किसान X 35 की बुआई कर ज्यादा लाभ कमा रहे हैं व मूली की नई वैराइटी से परिचित हो रहे हैं. कंपनी के क्षेत्रीय प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि यूं तो मूली की कई वैराइटीज बाजार में उपलब्ध हैं लेकिन X 35 के मुकाबले कोई भी मूली नजर नही आ रही हैं. यही वजह है कि किसान अन्य कंपनियों के मूली को नकारते हुए सोमानी सीड्स कंपनी द्वारा विकसित इस वैराइटी की ही बुआई कर रहे हैं. 

X35 मूली की लोकप्रियता व इसके बेहतर परिणाम को देखते हुए कंपनी ने इस वर्ष इस वैराइटी को उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब हरियाणा,पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और उड़ीसा राज्यों में लॉन्च किया गया है. X35 वैराइटी की यह खासियत है कि इसकी लंबाई अन्य कंपनियों के मूली की अपेक्षा ज्यादा है व इसका रंग भी ज्यादा उजला है. रोगप्रतिरोधक क्षमता ज्यादा होने के कारण इसमें रोग व कीट लगने की संभावना भी कम है. इसके बीजों की अंकुरण क्षमता भी अधिक है जिससे किसान अधिक पैदावार ले रहे हैं. यही कारण है कि X35 किसानों के बीच में एक चर्चा का विषय बन गया है. किसान इस मूली का उत्पादन मूली व्यवसाय में ज्यादा लाभ प्राप्त कर अपना नाम कमा रहे हैं.

English Summary: X 35 radish farmers make the first choice
Published on: 03 October 2017, 06:33 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now