बस्तर के जंगलों का ‘खुला औषधालय’ खतरे में! मंजूर गोड़ी समेत कई दुर्लभ जड़ी-बूटियां विलुप्त होने की कगार पर Escorts Kubota ने मनीष शर्मा को एग्री बिजनेस का प्रेसिडेंट नियुक्त किया, ट्रैक्टर और Agri Business की संभालेंगे जिम्मेदारी धान की फसल के लिए Dhanuka Agritech Limited ने पेश किया “Polin” फफूंदनाशी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 20 May, 2023 2:31 PM IST
RBI withdrawn Rs 2,000 notes

भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये के नोटों को वापस लेने का निर्णय लिया है. बैंक के द्वार उठाए गए इस कदम से दूर-दराज गांव के लोगों को अपने नोट बदलने में समस्या न उत्पन्न हो, इसके लिए लोग अपने नजदीकी बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट सेंटर जाकर नोटों को बदल सकते हैं.

बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट सेंटर देश के ग्रामीण इलाकों में होते हैं और इसकी शुरुआत साल 2006 में की गई थी. बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट या बिजनेस फैसिलिटेटर्स एक नॉन बैंक इंटरमीडियरीज का काम करते हैं. इसे बनाने का उद्देश्य देश के दूर-दराज इलाके तक बैकिंग और फाइनेंसियल सर्विस को मुहैया कराना था. आपको बता दें बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट एक बैंक की तरह ही अपना काम करते हैं और यह मुख्यत: ग्रामीणों इलाकों में ही होते हैं. यहां आप अपना बैंक अकाउंट खोल पैसों की लेन देन कर सकते हैं.

रिजर्व बैंक के अनुसार, अगर आपका बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट सेंटर में खाता है तो आप एक दिन में 4000 रुपये तक की सीमा के 2000 रुपये के नोट एक्सचेंज करवा सकते हैं. ध्यान रखें कि इसके लिए आपका  यहां अकाउंट होना जरूरी है.

ये भी पढ़ें: 2000 का नोट बंद, आदेश के बाद अब बैंक से नहीं मिलेगा यह नोट

इसके अलावा आप देश के किसी भी बैंक में जाकर एक बार में 20 हजार रुपये तक 2000 रुपये के नोट बदलवा सकते हैं. इसके लिए आपका उस बैंक में खाता होना जरुरी नहीं है. यह नोट बदलने की प्रक्रिया नि:शुल्क है. रिजर्व बैंक इन 2 हजार रुपये के नोटों को क्लीन नोट पॉलिसी के तहत बंद कर रहा है, इसके जरिए बैंक धीरे-धीरे बाजार से पूरे 2000 के नोट बाजार लेने का प्लान बनाया है.

बैंक के अनुसार, देश के लोग 23 मई 2023 से देश के किसी भी बैंक के ब्रॉन्च जाकर अपने 2000 के नोट को एक्सचेंज करवा सकते हैं. बैंक ने इसके लिए लिमिट तय किया है. एक व्यक्ति एक बार में 20,000 रुपये से ज्यादा के नोटों का बदलाव नहीं कर सकता है.

English Summary: villagers can change 2000 notes at Business Correspondent Center
Published on: 20 May 2023, 02:35 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now