Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 31 May, 2022 2:23 PM IST

सोमवार को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा 2021 का परिणाम जारी किया है, जिसमें उत्तर प्रदेश की रहने वाली श्रुति शर्मा ने टॉप रैंक हासिल की, इसके साथ अंकिता अग्रवाल, गामिनी सिंगला और ऐश्वर्य वर्मा भी टॉप रैंक पर बनी रहीं. बता दें कि इस साल टॉप-4 रैंक लड़कियों ने हासिल की है.

श्रुति शर्मा उत्तर प्रदेश के बिजनौर के धामपुर की निवासी हैं, उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से अपनी शिक्षा पूरी की. तो वहीं मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया आवासीय कोचिंग अकादमी में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की थी. एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि, "मेरे लिए यह बहुत खुशी का एहसास है. मुझे रैंक 1 की उम्मीद नहीं थी. मैं बहुत चिंतित थी, लेकिन यह एक सुखद आश्चर्य था. मैं बहुत खुश हूं, लेकिन मेरे लिए यह विश्वास करना कठिन है. मैंने परिक्षा पास कर ली और परीक्षा में टॉप भी किया".

दूसरे अटेम्ट में किया पास (UPSC CSE 2021 TOPPER)

आपको बता दें कि श्रुति ने यूपीएससी परिक्षा के लिए कड़ी मेहनत की थी, यह उनका दूसरा अटेम्ट था. पहले अटेम्ट में वे केवल एक अंक से पीछे रह गई थी, लेकिन कहते है ना विफलता ही सफलता की कुंजी है. उन्हें इस हार ने कमजोर नहीं किया बल्की वे और मेहनत के साथ आगे आई और उन्होंने इस बार ऑल इंडिया रैंक 1(AIR 1) हासिल करके अपना और अपने परिवार का सपना पूरा कर किया.

 

यह भी पढ़े :छात्रों का खत्म हुआ इंतजार! इस दिन जारी किया जाएगा UP बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, यहां जानें तिथि

बचपन से ही पढ़ाई में थी रूचि (UPSC CSE 2021 TOPPER)

श्रुति ने बताया कि बचपन से ही उनकी पढ़ाई में रूचि थी. उनके घर का भी माहौल हमेशा से ही पढ़ाई का रहा. उनकी माता पढ़ाई को लेकर हमेशा सख्ती दिखाती थी, और श्रुति को घर के माहौल की वजह से भी अपनी सफलता में मदद मिली.

English Summary: UPSC-2021-CSE-topper-Shruti-sharma
Published on: 31 May 2022, 02:25 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now