Sugarcane Farming Tips: वैज्ञानिक ढंग से गन्ने की खेती कर बढ़ाएं उत्पादन Success Story: प्राकृतिक खेती से संजीव कुमार की बदली तकदीर, लागत में आई 60% तक कमी, आमदनी में हुई 40% तक वृद्धि कृषि में मशीनों के उपयोग में STIHL की भूमिका: भारतीय खेती के लिए आधुनिक समाधान Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 21 June, 2023 2:05 PM IST
यूपी पुलिस में कांस्टेबल पद पर भर्ती

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग हजारों कांस्टेबल पद के लिए सीधी भर्ती करने जा रही है. यह राज्य पुलिस के इतिहास में सबसे बड़ा भर्ती अभियान है. लिखित परीक्षा व भर्ती संबंधी अन्य जानकारी 15 जुलाई तक जारी की जाएगी. माना जा रहा है कि इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा इस वर्ष के अंत तक आयोजित की जा सकती है. इससे पहले 33,757 पदों पर भर्ती करने की योजना थी. लेकिन 10 महीने की देरी के चलते अब पदों की संख्या बढ़ाकर 52,699 कर दी गई है. तो आइये जानें इच्छुक उम्मीदवारों को इस नौकरी के लिए किन-किन बातों पर देना होगा खास ध्यान.

ऐसे कैंडिडेट की होगी भर्ती

कैंडिडेट का सेलेक्शन ऑफलाइन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन,वजन, दौड़ और मेडिकल परीक्षा के आधार पर होगा. मेल कैंडिडेट के लिए 28 मिनट में 4.8 किलोमीटर और महिला कैंडिडेट के लिए 16 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ अनिवार्य है. इसके अलावा, महिलाओं का वजन 40 किलोग्राम से कम नहीं होना चाहिए. वहीं, इस भर्ती के लिए हाइट व चेस्ट के बारे में भी जानकारी विभाग के आधिकारिक वेबसाइट के जरिए हासिल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- यूपी में अब बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार, इस दिन पाएं नौकरी का सुनहरा मौका

लंबे समय से भर्ती का इंतजार

बता दें कि युवा वर्ग लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहा है. इससे पहले जो सिपाही भर्ती हुई थी, उसमें 23 लाख से अधिक अभियार्थियों ने आवेदन दिया था. माना जा रहा है कि इस बार अधिक पदों की वजह से लगभग 30 लाख आवेदन मिल सकता है. चुने गए कैंडिडेट सिपाही नागरिक पुलिस, सिपाही पीएसी, फायरमैन और सिपाही यूपीएसएसएफ के रूप में काम करेंगे.

फिलहाल, आयु सीमा, आवेदन की फीस, आवेदन की प्रक्रिया, क्वालिफिकेशन और अन्य चीजों के बारे में कुछ नहीं बताया गया है. इससे संबंधित सारी जानकारी 15 जुलाई को मिल जाएगी.

English Summary: UP Police Constable Recruitment 2023: know when the application process will start
Published on: 21 June 2023, 02:14 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now