देशभर में मौसम ने ली करवट! यूपी-बिहार में अब भी बारिश का अलर्ट, 18 सितंबर तक झमाझम का अनुमान, पढ़ें पूरा अपडेट सम्राट और सोनपरी नस्लें: बकरी पालक किसानों के लिए समृद्धि की नई राह गेंदा फूल की खेती से किसानों की बढ़ेगी आमदनी, मिलेगा प्रति हेक्टेयर 40,000 रुपये तक का अनुदान! किसानों को बड़ी राहत! अब ड्रिप और मिनी स्प्रिंकलर सिस्टम पर मिलेगी 80% सब्सिडी, ऐसे उठाएं योजना का लाभ जायटॉनिक नीम: फसलों में कीट नियंत्रण का एक प्राकृतिक और टिकाऊ समाधान Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 11 December, 2022 11:09 AM IST
जन आक्रोश यात्रा

राजस्थान में कांग्रेस के कुशासन के खिलाफ प्रदेश भाजपा की ओर से आयोजित जन आक्रोश यात्रा के तहत केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री संसदीय क्षेत्र के दौरे पर है. पिछले 2 दिन से केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी संसदीय क्षेत्र की विभिन्न विधानसभाओं में प्रवास के माध्यम से जनाक्रोश यात्राओं में भाग ले रहे हैं.

शनिवार को केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने शिव विधानसभा क्षेत्र के खुडानी में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से आयोजित जन आक्रोश रथ यात्रा को सम्बोधित किया तथा केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत एवं भाजपा पदाधिकारियों के साथ रथ से आमजन एवं कार्यकर्ताओं का अभिवादन कर उत्साहवर्धन किया.

जनाक्रोश रथ यात्रा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत एवं कैलाश चौधरी ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार के कुशासन से संबंधित तथ्य बताएं तथा गहलोत सरकार पर प्रदेश के आमजन से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया. गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि गहलोत सरकार आमजन से जुड़े हर मुद्दे पर पूरी तरह से विफल रही है तथा भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है. जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को आमजन के साथ खड़े होकर कमर कसनी होगी. 

कैलाश चौधरी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी को आम जनता तक पहुंचाएं. गहलोत सरकार ने किसानों एवं युवाओं सहित प्रदेश के हर वर्ग के साथ छल करने का काम किया है. इसीलिए कांग्रेस सरकार को सबक सिखाने के लिए आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव में राजस्थान की जनता प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाएगी.

ये भी पढ़ें: गुजरात की जनता ने ऐतिहासिक एवं प्रचंड बहुमत देकर पीएम मोदी के विकास कार्यों पर मुहर लगाई- कैलाश चौधरी

 

भाजपा की जन आक्रोश रथ यात्रा में यह रहे उपस्थित

भाजपा जिला प्रवक्ता ललित बोथरा ने बताया कि कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलीप पालीवाल, पूर्व विधायक तरुण राय कागा, डॉ जालम सिंह रावलोत, हरि सिंह सोढा, भाजपा जिला महामंत्री स्वरूप सिंह खारा, जिला उपाध्यक्ष खुमाण सिंह सोढा, राजेंद्र सिंह, धन सिंह मौसेरी, एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण बडेरा, पीयूष डोषी, गंगा विशन अग्रवाल, भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरमाराम मेघवाल एवं अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अकबर खान सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे.

English Summary: Union Minister Shekhawat and Kailash Chowdhary participated in the Jan Aakrosh Yatra organized at Khudani in Gadrarod
Published on: 11 December 2022, 11:13 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now