Weather Report: अगर आप यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि इस बार मौसम का मिजाज कैसा रहेगा? तो यकीन मानिए यह खबर आपके लिए बड़े ही काम की है. मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार गर्मी की तपिश अपने सभी पूर्ववर्ती कीर्तिमानों को ध्वस्त कर नया रिकॉर्ड बनाने जा रही है. आपको तो मालूम ही होगा कि इस बार गर्मी की तपिश पहले से ही अपने 14 साल के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर चुकी है. ऐसे में आने वाले दिनों में मौसम का हाल कैसा रहेगा. इसका अंदाजा आप सहज ही लगा सकते हैं.
-
महंगाई दर के आंकड़े जारी
सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के केन्द्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) ने जुलाई, 2017 के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित महंगाई दर के आंकड़े जारी किए। इस दौरान ग्रामीण…
देश के विभिन्न राज्यों में इस बार मौसम का मिजाज नए कीर्तमान स्थापित करने जा रहा है. लिहाजा, आम लोगों को इस तपिश भरी मौसम के मार से अपने आपको महफूज रखने के लिए पहले ही अपनी तैयारी मुकम्मल कर लेनी होगी.
यहां जानें विभिन्न राज्यों का हाल
वहीं, अगर देश के विभिन्न राज्यों में मौसम के सुरत-ए-हाल की बात करें, तो पड़ोसी राज्य हरियाणा में मौसम की मार से लोग बेहाल हैं. यहां पिछले तीन दिनों में तापमान 30 डिग्री के आसपास बना हुआ है. राज्य के विभिन्न शहरों में मौसम के तपिश की अपने चरम पर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है. लिहाजा, मौसम विभाग की तरफ से लोगों को अपने आपको तैयार रहने के सुझाव दिए जा रहे हैं.
जानें कैसा रहेगा पहाड़ी राज्यों का हाल
इसके साथ ही अपने सौंदर्यता के लिए पहाड़ी राज्यों के मौसम के मिजाज की बात करें, तो यहां अगले 48 घंटे में राज्य के विभिन्न शहरों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के निदेशक मुकेश सिंह के मुताबिक, उत्तरकाशी, चमौली, पिथौरागढ़, अल्मौडा और नौनीताल में हल्की बर्फ भारी होने की संभावना जताई गई है. वहीं, कई शहरों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई जा रही है. इसके साथ ही शनिवार के दिन मौसम के बेहाल होने की संभावना जताई गई है. वहीं, हिमाचल प्रदेश सहित जम्मू-कश्मीर में मौसम के मिजाज में नरमी की बात कही जा रही है. इन पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है.
जानें कैसा रहेगा राजधानी दिल्ली का हाल
इसके साथ ही अगर राजधानी दिल्ली के मौसम के सुरत-ए-हाल की बात करें, तो यहां भी अगले कुछ घंटों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से आम लोग मौसम की मार से बेहाल हो रहे हैं. ऐसे में आज के दिन होने जा रही यह बारिश यकीनन प्रदेश के लोगों के लिए राहत का सबब साबित हो सकती है.
English Summary: Today Weather ReportPublished on: 26 February 2021, 12:43 PM ISTMore on this section
ICAR-CPCRI ने विकसित किया पोर्टेबल इलेक्ट्रिक पाम-टॉप कंसंट्रेटर, नीरा से चीनी बनाना होगा सस्ता!PM Kisan Yojana: 24वीं किस्त से पहले चेक करें ये 4 जरूरी चीजें, e-KYC से लेकर बैंक अकाउंट लिंक तक; कहीं अटक न जाएं ₹2,000 PM Kisan 24th Installment: किन किसानों के खाते में नहीं आएगा 24वीं किस्त का पैसा, 30 अक्टूबर को जारी हो रही किस्त बलिया में किसान दिवस: जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक महिंद्रा ने लॉन्च किए स्मार्ट लिफ्ट टेक्नोलॉजी के साथ 475 DI MS XP Plus और 575 DI XP Plus ट्रैक्टर हरियाणा के करनाल में 'खेत बचाओ अभियान' के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चौपाल में किया किसानों से सीधा संवाद रबी 2026-27: पानी की उपलब्धता और खेती की आर्थिक स्थिति तय करेगी फसलों का चुनाव और इनपुट की मांग शक्ति वर्धक हाइब्रिड सीड्स ने कुल्लू, हिमाचल प्रदेश में अत्याधुनिक डबल्ड हेप्लोइड (DH) लैब का किया उद्घाटन राशन कार्ड में सदस्य जोड़ना या हटाना है तो क्या करें? जानें शिकायत दर्ज करने का पूरा तरीका अब घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, शुरू हुआ बेहद आसान 'एग्री वेलफेयर पोर्टल' कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!
प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।
Donate now