Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 14 February, 2023 3:22 PM IST
आम आदमी को सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी

एक बार फिर से खुदरा महंगाई दर 6 फीसदी के पार पहुंच गई है. ऐसे में आंकड़ों पर नजर डाले तो पता चलेगा कि जनवरी महीने में खाने पीने की चीजें महंगी हुई हैं. लेकिन बीते कुछ दिनों सें आटे की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है.

जैसा की बीते एक साल से आटे के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. वहीं अब मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो बीते 15 दिनों में आटे के दाम में 6 रुपए प्रति किलो की गिरावट देखने को मिली है. उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में आटे के दाम और टूट सकते हैं.

कहा जा रहा है कि सरकार ने आटे के बढ़ते दाम पर काबू पाने के लिए गेहूं को ओपन मार्केट में बेचने का फैसला किया था. बाजार के जानकारों की मानें तो आने वाले एक सप्ताह या फिर 10 दिनों के अंदर आटे की कीमतें 4 से 5 रुपये प्रति किलो और गिर सकती हैं.  

अब इतने में मिलेगा एक किलो आटा

अगर उम्मीद के हिसाब से आटे की कीमतों में गिरावट देखने को मिलती है तो इसके बाद बाजार में आटे की कीमतें 25 से 26 रुपये प्रति किलो हो जायेंगी. जहां मात्र 15 दिन पहले आटे की कीमतें 35 से 38 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही थी तो वहीं अब इसमें गिरावट के बाद आम आदमी की जेब को राहत मिल सकती है.

ये भी पढ़ेंः आटे की बढ़ती कीमत पर लगेगा ब्रेक, सरकार ने तैयार किया प्लान, पढ़ें पूरी खबर

इस साल रिकॉर्ड गेहूं का होगा उत्पादन

देशभर में साल 2023 में रिकॉर्ड 11.2 करोड़ मीट्रिक टन गेहूं के उत्पादन का अनुमान कृषि मंत्रालय ने जताया है. इसके कारण अभी से ही आटे की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है.

English Summary: The common man got great news,the price of flour reduced by Rs 5-7 per kg!
Published on: 14 February 2023, 03:28 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now