Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 15 June, 2022 5:59 PM IST
Tata steel's share turn into Ex- dividend

देश की स्टील बनाने वाली दिग्गज कंपनी टाटा स्टील के शेयर अब एक्स-डिविडेंड स्टॉक में तब्दील कर दिए गए हैं. इसका मतलब यह हुआ कि अब तक जिन निवेशकों ने टाटा स्टील के शेयर खरीदे हैंउन्हें कंपनी डिविडेंड यानी लाभांश देगी.आपको बता दें कि टाटा स्टील के निदेशक मंडल(Board of directors)ने 31 मार्च, 2022 को समाप्त वित्त वर्ष( Financial year) के लिए 51 रुपये प्रति शेयर का अंतिम डिविडेंड देने की सिफारिश की थी.

आगामी 28 जून को निदेशक मंडल की वार्षिक आम  बैठक में इसकी मंजूरी शेयरधारकों को मिलने की उम्मीद है. और साथ ही डिविडेंड का भुगतान 2 जुलाई 2022 से किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:New Business: सरकार से लें 25 लाख रुपये और शुरू करें खुद का कृषि Startup बिजनेस

टाटा स्टील के शेयर का भाव

सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को टाटा स्टील के शेयर में खरीदी देखने को मिली. बीएसई( Bombay stock exchange) इंडेक्स में बुधवार के दिन शेयर का भाव 965 रूपये देखा गया और वहीं कारोबार के दौरान 974.15 रूपये देखा गया था.

टाटा स्टील लगातार दे रही है मुनाफ़ा

टाटा स्टील देश की एक भरोसेमंद कंपनी है इसके पास एक शानदार लाभांश (dividendकी ट्रैक रिपोर्ट है और साथ ही टाटा स्टील ने पिछले 5 सालों से नियमित रूप से अपने शेयर धरकों को लाभांश की घोषणा की है. आपको बता दें कि 31 मार्च2022 को समाप्त तिमाही में टाटा स्टील का साधारण लाभ 9756.20 करोड़ रुपये थाजो कि कम्पनी की 47 प्रतिशत की वृद्धि को दिखाता है. वहींराजस्व 38.6 प्रतिशत बढ़कर 69,323.5 करोड़ रुपये हो गया जो कि कंपनी की एक बड़ी उपलब्धी है. 

English Summary: Tata steel's share turn into Ex- dividend
Published on: 15 June 2022, 06:06 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now