Sugarcane Farming Tips: वैज्ञानिक ढंग से गन्ने की खेती कर बढ़ाएं उत्पादन Success Story: प्राकृतिक खेती से संजीव कुमार की बदली तकदीर, लागत में आई 60% तक कमी, आमदनी में हुई 40% तक वृद्धि कृषि में मशीनों के उपयोग में STIHL की भूमिका: भारतीय खेती के लिए आधुनिक समाधान Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 18 September, 2020 1:54 PM IST

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की चीनी मिलें एक नए पेराई सत्र की तैयारियों में जुटी हैं , लेकिन अब तक पिछले पेराई सत्र का पूरा भुगतान नहीं हुआ है. खबरों की मानें, तो पश्चिमी यूपी की करीब 12 चीनी मिलों पर जिले के किसानों के लगभग 626 करोड़ 48 लाख रुपए बकाया हैं. बताया जा रहा है कि अभी तक किसानों के खाते में करीब 52.68 प्रतिशत भुगतान ही भेजा गया है. यानी चीनी मिलों पर करीब आधा भुगतान बकाया है. अगर आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे किसानों को बकाया भुगतान मिल जाए, तो कोरोना काल उन्हें एक बड़ी राहत मिलेगा. इससे बाजार और व्यापार को भी लाभ मिल पाएगा.

भुगतान के इंतजार में किसान

खबरों की मानें, तो बागपत जिले के करीब 1 लाख 24 हजार 264 किसानों ने 12 चीनी मिलों को करीब 412 लाख क्विंटल गन्ना सप्लाई किया है. मगर अभी तक किसानों को भुगतान नहीं मिला है, जिससे उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. किसानों का कहना है कि उन्हें बकाए पर ब्याज भी मिलना चाहिए. तर हैं।

ये ख़बर भी पढ़े: बिहार के दूसरे दशरथ मांझी, जिसने 30 साल कड़ी मेहनत कर सिंचाई के लिए खोद डाली 3 किमी लंबी नहर

किस चीनी मिल पर बकाया

खबरों की मानें, तो नीचे दिए गए आंकड़ों के मुताबिक चीनी मिलों पर   भुगतान बकाया है.

  • बागपत (63)

  • रमाला  (57)

  • मलकपुर(91)

  • किनौनी  (39)

  • दौराला (24)

  • नंगला मल  (47)

  • तितावी  (24)

  • खतौली  (15)

  • भैसाना (74)

  • ऊन (96)

  • ब्रजनाथपुर  (22)

  • मोदीनगर (09)

जानकारी के लिए बता दें कि ये आंकड़े लाख रुपए में और 31 अगस्त तक के हैं.

ये ख़बर भी पढ़े: जुगाड़ से बनाई कमाल की बाइक, 1 लीटर पेट्रोल में चलती है 80 किलोमीटर 

English Summary: Sugarcane farmers owe Rs 626 crore on 12 sugar mills in western UP
Published on: 18 September 2020, 01:59 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now