Success Story: एवोकाडो की खेती से भोपाल का यह युवा किसान कमा रहा शानदार मुनाफा, सालाना आमदनी 1 करोड़ रुपये से अधिक! NSC की बड़ी पहल, किसान अब घर बैठे ऑनलाइन आर्डर कर किफायती कीमत पर खरीद सकते हैं बासमती धान के बीज बिना रसायनों के आम को पकाने का घरेलू उपाय, यहां जानें पूरा तरीका भीषण गर्मी और लू से पशुओं में हीट स्ट्रोक की समस्या, पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी भारत का सबसे कम ईंधन खपत करने वाला ट्रैक्टर, 5 साल की वारंटी के साथ Small Business Ideas: कम निवेश में शुरू करें ये 4 टॉप कृषि बिजनेस, हर महीने होगी अच्छी कमाई! ये हैं भारत के 5 सबसे सस्ते और मजबूत प्लाऊ (हल), जो एफिशिएंसी तरीके से मिट्टी बनाते हैं उपजाऊ Goat Farming: बकरी की टॉप 5 उन्नत नस्लें, जिनके पालन से होगा बंपर मुनाफा! Mushroom Farming: मशरूम की खेती में इन बातों का रखें ध्यान, 20 गुना तक बढ़ जाएगा प्रॉफिट! आम की फसल पर फल मक्खी कीट के प्रकोप का बढ़ा खतरा, जानें बचाव करने का सबसे सही तरीका
Updated on: 15 December, 2022 4:54 PM IST
एक्सप्रेस-वे पर घटाई गई Speed Limit

New speed rule on Yamuna Expressway: अगर आप अक्सर यमुना एक्सप्रेस-वे पर अधिक स्पीड में गाड़ी को दौड़ाते हुआ यात्रा करते रहते हैं, तो आपके लिए बुरी खबर है. दरअसल अब सरकार ने यमुना एक्सप्रेस-वे (Yamuna Expressway) के स्पीड नियमों में कुछ बदलाव कर दिए है और इन नियमों को तोड़ने पर वाहन चालक पर भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा. तो आइए नए स्पीड नियम के तहत वाहनों की स्पीड कितनी तय की गई है, इसके बारे में जानते हैं.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब से यमुना एक्सप्रेस-वे पर 80 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक गति में वाहन को नहीं दौड़ा पाएंगे. यह गति सीमा पहले 100Kmph तक थी, जिसे अब घटा दिया गया है. सरकार ने यह फैसला लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए लिया है. यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले समय में ठंड अधिक पड़ने वाली है और साथ ही घना कोहरा भी छाने वाला है. जिसके कारण हाईवे पर सबसे अधिक सड़क हादसों को देखा गया है. इन्हीं हादसों को कम करने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है.

जानें वाहनों की नई स्पीड कितनी है

जैसा कि आप जानते हैं कि पहले 165 किलोमीटर लंबे यमुना एक्सप्रेस-वे पर हल्के वाहनों की अधिकतम गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटा हुआ करती थी और वहीं भारी वाहनों की अधिकतम गति सीमा 80 किलोमीटर प्रति घंटा थी. इन दोनों ही गति सीमा को अब कम कर दिया गया है.

नए गति नियम के तहत अब से हल्के वाहनों के लिए अधिकतम स्पीड की सीमा 80 किलोमीटर प्रति घंटा तय कर दी है और भारी वाहनों के लिए 60 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई है.

कब तक रहेगा यह नियम लागू

यमुना एक्सप्रेस-वे की स्पीड नियम को लेकर यमुना विकास प्राधिकरण की कार्यवाहक मुख्य कार्यपालक अधिकारी मोनिका रानी का कहना है कि यह नियम हादसों को ध्यान में रखते हुए लागू किया गया है, जो सिर्फ सर्दी तक ही जारी रहेगा. उन्होंने यह भी बताया की अधिकतम स्पीड के नए नियम आज यानी 15 दिसंबर 2022 से शुरू होकर 15 फरवरी 2023 तक लागू रहने की संभावना है. 

ये भी पढ़ें: गाड़ी से सफर करने वाले की मौज, टोल टैक्स का नया नियम जारी, अब नहीं देना होगा इन्हें टैक्स

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई भी वाहन चालक इस नियम का उल्लंघन करता है, तो  यातायात पुलिस के द्वारा कार्रवाई की जाएगी और उनके ऊपर भारी जर्माना भी लगाया जाएगा.

English Summary: Speed ​​limit reduced on 165 kilometer long Yamuna Expressway, action will be taken for violation
Published on: 15 December 2022, 05:00 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now