Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 19 April, 2018 12:00 AM IST
Tomato Cultivation

किसान भाइयों टमाटर उगाने की एक नयी अत्याधुनिक विधि विकसित की गई है जिससे टमाटर की उपज प्रति वर्ग मीटर में 60 किलो तक प्राप्त की जा सकेगी. राजस्थान के बस्सी में ढिढोला फार्म पर यह तकनीक अपनायी जाएगी. इस दौरान बताया जा रहा है कि ढिंढोला फार्म पर सिर्फ पानी के वाष्प से ही टमाटर को उगाया जाएगा. इसके लिए राज्य सरकार भी 13 करोड़ रुपए की सहायता प्रदान करने का दावा कर रही है.

फार्म के वरिष्ठ योगेश कुमार वर्मा का कहना है कि इस विधि से पानी के वाष्प में पोषक तत्वों को घोलकर पाइपों द्वारा वाष्प छोड़ी जाएगी जिसे पौधे ग्रहण कर वृद्धि कर सकेंगे. उन्होंने बताया कि इसी वर्ष सितंबर-अक्टूबर में टमाटर उगाना शुरु किया जाएगा. जिसके सफल हो जाने के बाद किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा. उल्लेखनीय है कि यह देश में इस तरह का होने वाला प्रथम प्रयोग है.

इस प्रकार दावा किया जा रहा है कि टमाटर उगाने की इस विधि से 11 महीने तक टमाटर की उपज मिलेगी और आने वाले समय में राजस्थान में टमाटर की कमी नहीं होगी व किसानों को भी उनकी उपज के बदले सही दाम मिल पाएंगे. इस प्रयोग के लिए भूमि का पहचान कर वहां मिट्टी व पानी की जांच का अध्ययन किया जा चुका है जिसके फलस्वरूप कार्य शुरु किया जाएगा.  

इस दौरान संस्थान का मानना है कि जिन किसानों के पास भूमि बहुत सीमित मात्रा में है उन किसानों के लिए टमाटर उगाने की यह विधि काफी कारगर साबित होगी.

English Summary: SOIL LESS TOMATO FARMING
Published on: 19 April 2018, 04:49 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now