Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 18 May, 2019 5:28 PM IST

देश का सबसे बड़ा बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (एसबीआई ) अपने ग्राहकों को कई बैंकिंग सर्विस देने के साथ कई प्रकार के सेविंग अकाउंट की सर्विस भी देता है. एक बार फिर एसबीआई ने अपने ग्राहकों के लिए स्मॉल बैंक अकाउंट की सुविधा प्रदान की है. क्योंकि ये अकाउंट बिना केवाईसी से खुलेंगे. जिससे जिन ग्राहकों के पास केवाईसी डॉक्यूमेंट नहीं है उनको काफी राहत मिलेगी. बैंक ने ये अकाउंट खास करके गरीब तबके के लोगों के लिए खोले गए है. क्योंकि इसे खुलवाने में कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लगेगा. ताकि निम्न श्रेणी के लोग आसानी से अपनी बचत कर सके. अगर आप केवाईसी दस्तावेज जमा करते है आपका ये अकाउंट  सामान्य सेविंग अकाउंट में तब्दील हो जायेगा.

अकाउंट मिनिमम बैलेंस

इस अकाउंट में ग्राहक 0 बैलेंस भी रख सकते है और अधिकतम बैलेंस 50 हजार रुपए रख सकते है. अगर आपके खाते का बैलेंस 50 हजार रुपए से अधिक हुआ या फिर खाते का एक वित्त वर्ष में लेन-देन 1 लाख रुपए से ज्यादा होता है तो आप अपने खाते को बिना केवाईसी से लिंक करवाए कोई लेन -देन नहीं कर सकेंगे.

ब्याज दर

एसबीआई स्मॉल सेविंग अकाउंट पर आपको ब्याज दर सामान्य सेविंग अकाउंट की तरह ही मिलेगी. लेकिन बैंक ग्राहकों को 3.5 फीसद प्रति वर्ष के दौरान ब्याज दर प्रदान करेगा.

अकाउंट ट्रांजेक्शन लिमिट

आप इस अकाउंट में एक महीने में अधिकतम बैलेंस 10 हजार रुपए तक जमा करवा सकते है.

एटीएम सुविधा

इस स्मॉल अकाउंट को खुलवाने वाले होल्डर्स को  बैंक फ्री में एटीएम कार्ड भी प्रदान करेगा. जिससे वह आसानी से अपना पैसा निकलवा सकते है.

एटीएम के नियम

कोई भी व्यक्ति एक खाते में से एक माह में केवल 4 बार पैसा निकाल सकता है. अगर अकाउंट धारक अपना अकाउंट बंद भी करवाता है तो उसे कोई चार्ज नहीं देना होगा.

English Summary: SBI opens small bank account for poor peoples
Published on: 18 May 2019, 05:32 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now