Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 17 June, 2020 9:42 PM IST

कोरोना और लॉकडाउन के दौरान कई अनोखी पहल चलाई गई, ताकि इस संकट की घड़ी में लोगों का हौसला बना रहे, साथ ही कोरोना वायरस से बचाव भी होता है. इसी कड़ी में कोरोना संकट की जंग में डाक विभाग भी एक और भूमिका निभा रहा है. दरअसल, यहां के डाकघर में सैनिटाइजर और गंगाजल की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. उत्तर प्रदेश के लगभग 500 डाकघर में हैंड सैनिटाइजर की बिक्री होगी. बता दें कि इसमें कई जिलों के नाम शामिल हैं. इसमें गोरखपुर का नाम भी शामिल है. इसकी बिक्री के लिए लखनऊ स्टोर को गंगाजल की 150 एमएल की 2 हजार और 500 एमएल की 1 हजार बोतल का ऑर्डर दिया गया है. जब सैनिटाइजर और गंगाजल आ जाएगा, तो उन्हें डाकघरों के साथ शाखा डाकघरों और ग्राम पंचायतों में कैंप लगवाकर बांटा जाएगा. बता दें कि कोरोना से लड़ने में सैनिटाइजर की एक बड़ी भूमिका रही है.

डाक अधीक्षक का कहना है कि मां गंगा का जल संसार में सबसे शुद्ध माना जाता है. यह जल लेने के लिए लोग हरिद्वार, प्रयागराज और गंगोत्री तक चले जाते हैं. इसमें हजारों रुपए का खर्चा भी करना पड़ता हैं, लेकिन केंद्र सरकार के निर्देश द्वारा डाक विभाग ने गंगाजल की व्यवस्था घर बैठे करा दी है. इसके बाद लखनऊ स्टोर में ऋषिकेष और गंगोत्री से गंगाजल मंगाया जा रहा है. यहां से जिले के सभी डाकघरों में मांग के हिसाब इसको भेजा जाएगा. बता दें कि मुख्य डाकघर से गंगाजल नकद रुपए देकर भी प्राप्त कर सकते हैं. इतना ही नहीं, डाकघर से गंगाजल के साथ ही एलईडी बल्ब, पंखा और ट्यूबलाइट भी देने की भी योजना बनाई जा रही है.

इन  कीमतों पर मिलेगा सैनिटाइजर

  • 60 एमएल - 30 रुपए

  • 100 एमएल - 50 रुपए

  • 210 एमएल - 105 रुपए

  • 500 एमएल - 250 रुपए

Read more:

English Summary: Sale of sanitizer and Ganga jal from post office
Published on: 17 June 2020, 09:43 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now