Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 10 August, 2023 4:29 PM IST
Recruitment in Steel Authority of India Limited

SAIL Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited) के राउरकेला विभाग में विभिन्न पदों पर भर्तियां निकली हैं. इसके लिए  मेडिकल अटेंडेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर जैसे विभिन्न पदों के लिए रिक्तियां निकली है. इन पदों में आवेदन करने के लिए आप स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया की आधिकरिक वेबसाइट https://www.sail.co.in/en पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

तिथि

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इन पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से 15 अगस्त, 2023 से शुरु हो जाएगा और इसकी आखिरी तिथि 30 अगस्त, 2023 है.

पदों की संख्या

इसके लिए मेडिकल अटेंडेंट के लिए 100, क्रिटिकल केयर नर्सिंग ट्रेनिंग के लिए 20, एडवांस्ड स्पेशलाइज्ड नर्सिंग ट्रेनिंग के लिए 40, डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए 10 और मेडिकल लैब टेक्नीशियन ट्रेनिंग के पदों के लिए  40 रिक्त पदों के लिए भर्तियां निकाली गई हैं. यह कुल मिलाकर 202 पद होंगे.

योग्यता

इन पदो में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को स्नातक या इसके समांतर की डिग्री होना जरुरी है. हालांकि मेडिकल के पदों की भर्ती के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से मेडिकल से पढ़ाई किया होना अनिवार्य है.

ये भी पढ़ें: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में विभिन्न पदों के लिए निकली भर्ती, जानें आवेदन का तरीका

आवेदन की प्रक्रिया

इन पदों पर आवेदन करने के लिए आप SAIL की  आधिकारिक वेबसाइट http://igh.sAILrsp.co.in पर जाकर कर सकते है. इसके बाद “प्रशिक्षु विज्ञापन के लिए आवेदन करें” पर क्लिक करना होगा. अब ''ऑनलाइन आवेदन पत्र'' पर क्लिक करें. अब वहां पर पूछी गई सभी जानकारी को भरने के बाद आप फॉर्म को सबमिट कर दें.  फॉर्म को पूरा भरने के बाद इसकी एक एप्लीकेशन आएगी, जिसे आप अपने भविष्य के लिए रख सकते हैं.

English Summary: Recruitment in Steel Authority of India Limited
Published on: 10 August 2023, 04:33 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now