Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 8 August, 2024 11:27 AM IST
किसानों के लिए ब्याज सहायता योजना रहेगी जारी (Image Source: iStock)

Kisan Credit Card: भारत सरकार के द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के माध्यम से कृषि क्षेत्र से जुड़े कार्यों के लिए 3 लाख रुपये तक अल्पकालिक (Short Term) ऋण की सुविधा दी जाएगी. इसके लिए सरकार ने चालू वित्त वर्ष के दौरान ब्याज सहायता योजना को जारी रखने की मंजूरी दे दी है. बता दें कि किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत किसानों को 7 प्रतिशत तक की रियायती ब्याज दर पर ऋण मिलता है. वही, भारतीय रिजर्व बैंक/RBI के अनुसार, समय पर ऋण चुकाने वाले किसानों को अब 3 प्रतिशत प्रति वर्ष की अतिरिक्त ब्याज सहायता प्रदान की जाती है.

भारतीय रिजर्व बैंक की इस सुविधा का लाभ देने का मतलब यह है कि समय पर भुगतान करने वाले किसानों को वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान 4 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से अल्पकालिक फसल ऋण, पशुपालन , डेयरी, मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन/madhumakhi palan आदि पर अल्पकालिक ऋण दिया जाता है.

छोटे और सीमांत किसानों को मिलेगा ब्याज अनुदान का लाभ

मीडिया रिपोर्टस् के मुताबिक, साल 2024-25 के लिए ऋण देने वाली संस्थाओं को ब्याज सहायता की दर 1.5 प्रतिशत होगी. इस संदर्भ में केंद्रीय बैंक ने कहा कि फसल ऋण की सीमा को ब्याज सहायता और शीघ्र पुनर्भुगतान प्रोत्साहन लाभ के लिए प्राथमिकता दी जाएगी. इसके अलावा बाकी की राशि को पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन आदि पर दिया जाएगा. केसीसी योजना के अंतर्गत ब्याज अनुदान का लाभ छोटे और सीमांत किसानों को फसल की कटाई के बाद छह महीने तक की अवधि के लिए उपलब्ध होगा.

ये भी पढ़ें: राज्य सरकार का बड़ा ऐलान, 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, पढ़ें पूरी खबर

ब्याज दर में मिलेगी छूट

आरबीआई द्वारा जारी किए गए अधिसूचना के अनुसार, प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने के लिए पुनर्गठित ऋण राशि पर पहले वर्ष पर लगने वाले ब्याज दर की छूट बैंकों को उपलब्ध कराई जाएगी. साथ ही दूसरे वर्ष से सामान्य ब्याज दर चालू होगी. संशोधित ब्याज अनुदान योजना (एमआईएसएस) के तहत किसानों को आर्थिक रूप से लाभ पहुंचाने के लिए 2024-25 में कम अवधि पर ऋण प्राप्त करने के लिए आधार कार्ड बैंक से लिंक होना अनिवार्य है.

English Summary: RBI will continue the interest subsidy scheme for farmers kisan credit card benefits
Published on: 08 August 2024, 11:47 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now