वैसे तो पंजाब में विधानसभा चुनाव 2022 में होने हैं, लेकिन कांग्रेस सहित अन्य दल अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए अभी से ही अपनी तैयारियों में जुट चुकी है. खैर, अब इसमें यह दल कहां तक सफल हो पाते हैं. यह तो फिलहाल आने वाला वक़्त ही बताएगा, लेकिन इससे पहले की प्रदेश चुनावी बिगुल बजे कांग्रेस ने बड़ा दांव चल दिया है.
बता दें कि पंजाब की अमरिंदर सिंह सरकार ने आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए किसानों को रिझाने के लिए 1,712 करोड़ रूपए का कर्जा माफ कर दिया है. पंजाब सरकार के इस फैसले से करीब 1.36 लाख किसानों को फायदा पहुंचा है. प्रदेश सरकार के इस ऐलान में 525 करोड़ रूपए की कर्ज माफी भूमिहीन किसानों की भी हुई है.
-
किसानों के लिए अच्छी खबर मिलेगा सस्ता सोलर पंप
किसानों के लिए अच्छी ख़बर है क्योंकि किसानों को सस्ते दरों पर सोलर पंप मिलेगा। जी हां बिजली के अभाव में पानी की समस्या से जूझ रहे किसान मामूली खर्च…
बीजेपी को चुकानी पड़ सकती है भारी कीमत
यहां हम आपको बताते चले कि अगर पंजाब सरकार का यह दांव सफल साबित हुआ तो फिर आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है. याद दिला दें कि इससे पहले भी पंजाब में नगर निकाय के चुनाव हुए हैं, जिसमें बीजेपी को हार का मुंह देखना पड़ा था. सियासी प्रेक्षकों ने इसके पीछे की वजह किसानों के आंदोलन को बताया है.
गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए कृषि कानून के खिलाफ सबसे ज्यादा पंजाब के किसान मुखर हैं. जिसे कांग्रेस अपने लिए एक बड़े अवसर के रूप में देख रही है. मौजूदा समय में किसान भाई बीजेपी से खफा है, जिसका हर फायदा कांग्रेस उठाना चाह रही है.
सबसे पहले कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव पंजाब विधानसभा में पारित किया गया था. खैर, अब पंजाब सरकार के इस ऐलान का आने वाले चुनाव में क्या कुछ असर पड़ता है. यह तो फिलहाल आने वाला वक्त ही बताएगा.
English Summary: Punjab Govt forgive the debt of FarmersPublished on: 09 March 2021, 05:21 PM ISTMore on this section
PM Kisan 23rd Installment: क्या आपको मिलेंगे ₹2,000? PM Kisan की नई लिस्ट में 2 लाख नाम गायब, ऐसे करें स्टेटस चेक..Bakri Palan Yojana: 60% तक सब्सिडी, 5 साल का बीमा और चारे की सुविधा, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया ओल की पत्तियां पीली, पौधे बौने और कंद छोटे: विशेषज्ञ ने बताया गंभीर समस्या का कारण और समाधान विदिशा में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया KVK कृषि विज्ञान केंद्र का भूमिपूजन पर्वतीय राज्यों के किसानों और बागवानों के लिए नई एवं उन्नत किस्मों के विकास पर विशेष जोर RPCAU Premier League का शुभारंभ: वैज्ञानिकों और छात्रों ने दिखाई खेल भावना, कुलपति बोले- खेल से मिलता है अनुशासन और जीत का जज़्बा खुशखबरी! क्या 18 जून को किसानों के खाते में आएंगे ₹2000? जानें PM किसान की 23वीं किस्त को लेकर ताजा जानकारी.. 'ऑयलसीड्स किसान मित्र' - तिलहन किसानों के लिए भारत की पहली देशव्यापी वट्सऐप आधारित एआई परामर्श सेवा इंदौर से ब्रिक्स कृषि सहयोग का नया संकल्प: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुभारंभ सत्र को किया संबोधित किसानों के लिए बड़ी खबर! खाद लेने से पहले कराना होगा ई-टोकन, जानें पूरी बुकिंग प्रक्रिया कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!
प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।
Donate now