Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 24 April, 2020 4:06 PM IST

जानलेवा कोरोना महामारी की वजह से हुए इस लॉक डाउन ने लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर दिया है. कई लोग तो इस क्वारंटाइन का मजा ले रहे है अच्छा-अच्छा खाना बना कर खा रहे है तो कहीं कुछ लोगों को एक वक्त का खाना तक नसीब नहीं हो रहा. नौकरीपेशा लोग तो फिर भी 'वर्क फ्रॉम होम' करके काम कर रहे है. ऐसे में प्रतिदिन कमाई करने वाला गरीब व्यक्ति खाली बैठा है अब वे अपनी जीविका के लिए सरकार पर निर्भर बैठा है. इस समय लाखों लोग  इंतजार कर रहे है कि कब खाना आए और कब उनका पेट भरे.

इस समस्या को देखते हुए अब दिल्ली में भी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) लागू की जाएगी. जिसके तहत गरीबों को 3 महीने तक अतिरिक्त राशन प्रदान किया जाएगा. जिसमें प्रति व्यक्ति को 3 महीने तक चार किलो गेहूं व 1 किलो चावल मिलेगा. सरकार ने इस पर मंगलवार को आदेश जारी कर दिए है कि दिल्ली के राशन कार्ड धारक (Ration Card Holders) को प्रधानमंत्री गरीब गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत 5 किलो अनाज प्रति व्यक्ति प्रति महीने दिया जाएगा.यह अन्न योजना अप्रैल, मई और जून महीने तक चलेगी. इसमें 4 किलो गेहूं और 1 किलो चावल दिया जाएगा.इस योजना के तहत जल्द ही राशन बांटने का काम शुरू किया जाएगा. इसके अलावा लोगों को 1 किलो दाल भी अलग से दी जाएगी.

कोटाधारकों को देना होगा रोजाना राशन का हिसाब

इसके साथ दिल्ली सरकार ने यह भी आदेश दिए है कि कोटाधारकों को रोजाना सरकार को राशन का हिसाब देना होगा. उनको अपनी दुकान से लिंक कुल राशन कार्ड की जानकारी और जिस दिन से राशन बांटना शुरू किया उस दिन तक के राशन स्टॉक की उपलब्धता की जानकारी भी देनी होगी. इसके अलावा  लाभार्थियों, बांटे गए खाद्यान्न और क्लोजिंग स्टॉक की जानकारी भरकर विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी.

English Summary: Pradhanmantri gareeb kalyan Ann yojna:Now this scheme started in this state will also get 4 kg wheat and 1 kg rice per person for 3 months
Published on: 24 April 2020, 04:08 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now