Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 29 December, 2018 12:20 PM IST

कृषि समस्या के मद्देनज़र केंद्र सरकार किसानों को एक बड़े वित्तीय पैकेज के साथ प्रोत्साहन देने का विचार कर रही है. गौरतलब है कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले सियासी जमीं पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए राज्य और केंद्र दोनों ही सरकारें किसानों को लुभाने के लिए अभी तक काफी घोषणाएं कर चुकी है. केंद्र सरकार संसद के शीतकालीन सत्र की समाप्ति से पहले किसानों के लिए और भी घोषणाएं कर सकती है. बता दें, कि ग्रामीण आय को बढ़ावा देने के लिए सरकार की प्रोत्साहन की घोषणा भाजपा नेताओं और सांसदों द्वारा दी गई. मीडिया में आई ख़बरों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वित्त मंत्री अरुण जेटली, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह के साथ व्यापक कृषि राहत योजना पर चर्चा की हैं.

कांग्रेस ने तीनों राज्यों में सत्ता हासिल करने और कार्यभार संभालने के तुरंत बाद कृषि ऋण माफ कर दिया है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में कहा है कि ''उनकी पार्टी और अन्य लोग पीएम मोदी को तब तक सोने या आराम नहीं करने देंगे जब तक कि अखिल भारतीय ऋण माफी योजना की घोषणा नहीं की जाती।'' हालांकि, केंद्र सरकार की योजना कर्जमाफी से दूर जाने की है. पीएम ने यह भी टिप्पणी की कि कांग्रेस की कर्जमाफी केवल चुनाव जीतने के लिए थी, यह दर्शाता है कि भाजपा में कुछ और हो सकता है.

वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने कहा कि सरकार की योजना किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और बाजार मूल्य के बीच के अंतर का भुगतान करने की है. उन्होंने कहा कि यह मध्य प्रदेश में भाजपा द्वारा पहले से ही कोशिश की गई थी, लेकिन इससे किसानों को कोई राहत नहीं मिली. मंत्रालय ने विभिन्न राज्यों के मॉडल का अध्ययन किया है, जैसे - सात राज्यों में घोषित कर्ज माफी, ओडिशा जैसे राज्यों में दी जा रही इनपुट सब्सिडी और तेलंगाना की 'रायथु बंधु' योजना.

English Summary: PM MODI ANNOUNCED GOOD NEWS RELATED FARMERS
Published on: 29 December 2018, 12:24 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now