Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 23 November, 2022 12:18 PM IST

केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही सबसे महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी और जरूरी खबर हैं. दरअसल, पीएम किसान योजना के उन लाभार्थियों को योजना की किस्त लौटानी पड़ेगी जो आयकर भुगतान या अन्य कारणों से अपात्र घोषित किए गए हैं. मतलब ये कि अपात्र किसानों को अब तक योजना से प्राप्त सभी राशि को वापस सरकार को लौटाना होगा.

इसके लिए हाल ही में बिहार सरकार ने उस अकाउंट नंबर को जारी किया है, जिसपर किसान पैसे वापस कर सकते हैं. लेकिन अब खबर है कि इसमें जालसाजी भी की जा रही है. मतलब किसानों को फोन और मैसेज के द्वारा गलत अकाउंट नंबर देकर पैसे वापस करने के लिए कहा जा रहा है. ऐसे में बिहार सरकार ने ट्वीट कर किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है और साथ ही सही अकाउंट नंबर की जानकारी दी है.

बिहार सरकार ने किसानों के लिए जारी किया जरूरी दिशानिर्देश

• आयकर दाता होने के कारण अयोग्य घोषित किसानों द्वारा राशि वापस करने हेतु कृषि निदेशक, बिहार, पटना का भारतीय स्टेट बैंक का खाता संख्या - 40903138323, IFSC CODE- SBIN0006379 शाखा बेली रोड, पटना एवं

• अन्य कारणों से अयोग्य घोषित किसानों को प्राप्त अतिरिक्त राशि को वापस करने के लिए कृषि निदेशक, बिहार, पटना का भारतीय स्टेट बैंक का खाता संख्या - 40903140467, IFSC CODE- SBIN0006379 शाखा बेली रोड, पटना में जमा किया जाता है.

ये भी पढ़ें: PM Kisan Samridhi Kendra: एक दुकान पर मिलेंगी किसानों को सभी सुविधाएं, UP में खुले 66 पीएम किसान समृद्धि केंद्र

बिहार सरकार ने कहा है कि लेकिन कुछ असामाजिक लोगों के द्वारा कृषि निदेशक, बिहार, पटना के पदनाम से फर्जी खाता संख्या किसानों को भेज कर एवं फोन करके उनसे फर्जी खाता में पैसा जमा करने के लिए कहा जा रहा है. उपरोक्त वर्णित खाता संख्या के अलावा कोई भी अन्य खाता संख्या से इस विभाग का कोई संबंध नहीं है. ऐसे असामाजिक लोगों की पहचान कर उन पर FIR दर्ज किया जाए.

ऐसे फर्जी फोन कॉल या SMS प्राप्त होने पर तुरंत अपने नजदीकी पुलिस थाना को इसकी जानकारी दें.

महत्वपूर्ण नोट- कृषि विभाग के डी०बी०टी० पोर्टल (dbtagriculture.bihar.gov.in) के आवश्यक सूचना में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि वापस करने के लिए खाता संख्या की जानकारी वर्णित है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के राशि वापसी के खाता के बारे में अपने कृषि समन्वयक/प्रखंड कृषि पदाधिकारी/जिला कृषि पदाधिकारी/विभागीय हेल्प लाइन संख्या - 0612-2233555 या किसान कॉल सेन्टर के टॉल फ्री नं0-18001801551 पर संपर्क किया जा सकता है.

English Summary: PM kisan: Important information for farmer brothers and sisters, beware of fraudsters
Published on: 23 November 2022, 12:26 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now