Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 8 October, 2023 5:26 PM IST
pm kisan 15th installment released date

भारत सरकार की पीएम किसान योजना से जुड़कर देश के हजारों-लाखों किसान लाभ उठा रहे हैं. इस योजना का लाभ देश के आर्थिक रुप से कमजोर किसानों को ही दिया जाता है. केंद्र सरकार की तरफ से इस योजना में हर साल 6000 रुपए तीन किस्तों के रुप में देश के किसानों के खाते में भेजी जाती है. इसी क्रम में किसान अब इस योजना की 15वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. खबरों की मानें तो 15वीं किस्त को लेकर कई तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की यह किस्त अक्टूबर माह की 15 तारीख के दिन जारी की जा सकती है.

अगर आप भी पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो यह खबर एक बार जरूर पढ़ें. ताकि आप आसानी से लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकें.

इस दिन आएगी पीएम किसान की 15वीं किस्त

देश के किसानों के खातों में पीएम किसान की 15वीं किस्त की राशि 15 अक्टूबर, 2023 के दी जारी की जा सकती है. हालांकि इस योजना की फाइनल तिथि को लेकर सरकार सरकार के द्वारा कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. लेकिन बताया जा रहा है कि इस योजना की 15वीं किस्त के लिए बैंक खाते का आधार सीडिंग का काम 15 अक्टूबर तक समाप्त कर लेंगी.

लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम

पीएम किसान का लाभ पाने से पहले किसान लिस्ट में अपना नाम जरूर चेक कर लें. अन्यथा आप इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे.

इसके लिए आपको पीएम किसान को सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.

फिर स्क्रीन के दाएं तरफ 'Beneficiary List' टैब करना होगा.

फिर किसान को ड्रॉप-डाउन से विवरण को चुनना है. जैसे कि राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करना है.

ये भी पढ़ें: फसल नुकसान की स्थिति में किसान फसल बीमा से पाएं वित्तीय सुरक्षा, जानें कैसे और कहां करें आवेदन

इसके बाद किसान को  गेट रिपोर्ट पर टैब पर  क्लिक करना है.

फिर कुछ देर रुकने के बाद आपके समक्ष Beneficiary List डिटेल स्क्रीन पर दिखाई देंगी.

जहां से आप पीएम किसान की लिस्ट में अपना नाम आसानी से देख सकते हैं. 

English Summary: pm kisan 15th installment released date beneficiaries list pm kisan installment come 15th October in farmers bank account
Published on: 08 October 2023, 05:31 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now