Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 29 March, 2023 11:08 AM IST
30 अप्रैल तक जमा कर सकेंगे किसान अपना लोन

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए राज्य सरकार एक बार खुशखबरी लेकर आई है. दरअसल, शिवराज सरकार ने किसानों के हित में जो कहते हैं वह करते हैं. इसी तर्ज पर किसानों से किए गए वादों को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कैबिनेट की बैठक में सर्वप्रथम किसानों की प्राकृतिक आपदा (ओलावृष्टि) से हाल ही में हुए भारी नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए आरबीसी (6/4) और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (Prime Minister Crop Insurance Scheme) से किसानों के नुकसान की भरपाई करने का निर्णय लिया.

1 माह की अवधि का ब्याज का पैसा सरकार भरेगी: कृषि मंत्री कमल पटेल

प्रदेश के कृषि मंत्री एवं किसान कमल पटेल ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को आज अनेकों सौगाते दी हैं. इसी कड़ी में किसानों को खरीफ फसल की अल्पकालीन राशि जमा करने का 28 मार्च आखिरी दिन था. जिसे बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दिया गया है. अब किसान उतना ही जमा करेगा. जितना उसने कर्ज लिया था. उसको ब्याज नहीं देना पड़ेगा. बता दें कि एक महीने का पूरा ब्याज सरकार भरेगी. जिससे किसान फिर 0% पर ऋण लेने का हकदार बना रहेगा.

मंत्री पटेल ने बताया कि किसानों के हित में तीसरा बड़ा फैसला मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में नर्मदा नियंत्रण मंडल की बैठक में लिया गया है. जिसमें किसानों को कई सिंचाई परियोजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए नर्मदा नदी से पानी को लिफ्ट करने का निर्णय लिया गया. हरदा, खंडवा, डिंडोरी, शहडोल ,सीहोर सहित कई जिलों की भूमि सिंचित होगी. हरदा जिले की अत्यंत महत्वाकांक्षी शहीद इलाप सिंह उदवहन सिंचाई योजना के तहत जिले के 118 गांव की 68 हजार 890 हेक्टेयर जमीन जो सिंचित नहीं हो रही थी. वह अब सिंचित होगी. इस योजना पर 720 करोड रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति भी मुख्यमंत्री के द्वारा प्रदान की गई है.

ये भी पढ़ेंः किसानों के लिए बड़ी खबर, अब इस तारीख तक जमा कर सकते हैं केसीसी लोन

कृषि मंत्री कमल पटेल ने किसानों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री के द्वारा निर्णय लेने पर प्रदेश और हरदा के किसानों की तरफ से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) का आभार प्रकट कर बधाई देते हुए कहा कि हमारे मुख्यमंत्री जो कहते हैं, वह करते हैं. किसानों के दर्द को समझते हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हरदा जिले को शत-प्रतिशत सिंचित जिला बनाने की घोषणा की थी. जो आज मुख्यमंत्री चौहान ने पूरी कर दी है. अब तक लंबित पढ़ी सारी योजनाओं की प्रशासकीय स्वीकृति भी आज मिल गई है.

English Summary: Open treasury for farmers, the government has extended the loan deposit period by one more month
Published on: 29 March 2023, 11:21 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now