‘पोटैटो किंग’ मनोहर सिंह: आलू की खेती से 30 करोड़ टर्नओवर और 80 करोड़ का मजबूत FPO नेटवर्क Success Story: प्राकृतिक खेती से संजीव कुमार की बदली तकदीर, लागत में आई 60% तक कमी, आमदनी में हुई 40% तक वृद्धि कृषि में मशीनों के उपयोग में STIHL की भूमिका: भारतीय खेती के लिए आधुनिक समाधान Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 16 May, 2019 4:50 PM IST

केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों की सेवानिवृत्ति की उम्र अब बढ़कर 60 साल तक हो जाएगी. दरअसल सुप्रीम कोर्ट के द्वारा केंद्र सरकार की विशेष अनुमति वाली याचिका खारिज हो जाने के बाद इस तरह का फैसला लागू होगा. दरअसल मामले में केंद्र सरकार दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गई थी. 

सुप्रीम कोर्ट में केंद्र की अर्जी खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र की विशेष अनुमति याचिका को खारिज कर दिया था. इस याचिका में कहा गया था कि यह एक नीतिगत मामला है और इस मामले पर कोर्ट को फैसले लेने का अधिकार नहीं हैं. केंद्रीय सुरक्षा बलों के अधिकारियों की ओर से अधिवक्ता ने दिल्ली हाईकोर्ट में अर्जी को दाखिल किया था. अधिवक्ता अंकुर छिब्बर ने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार सुरक्षा बलों में सेवानिवृत्ति के मामलों में भेदभाव कर रही है. छिब्बर ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार की अर्जी को पूरी तरह से खारिज कर दिया है और इस संबंध में अब दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश ही लागू होगा. इस आदेश के मुताबिक केंद्रीय बलों के सारे कर्मियों की सेवानिवृत्ति 60 साल तक की उम्र तक होगी.

अभी यह आदेश है

सूत्रों की माने तो केंद्र सरकार दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को मई के अंत तक लागू कर देगी. इस संबंध में केंद्रीय बलों के वरिष्ठ अधिकारियों से विचार विमर्श चल रहा है. साथ ही निश्चित किया गया है कि सभी वर्दीधारियों को सेवानिवृत्त उम्र बढ़ाने का फायदा मिले. फिलहाल मंत्रालय में कई बातों को लेकर विचार -विमर्श जारी है. इसे गृह मंत्रालय की स्वीकृति के बाद ही जारी किया जाएगा. फिलहाल जवान से लेकर शीर्ष अधिकारी की सेवानिवृत्ति की उम्र 60 साल होगी. अभी यह उम्र 57 साल है.

English Summary: Now the retirement age of the Central forces will be so much
Published on: 16 May 2019, 04:52 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now