Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 23 July, 2019 4:15 PM IST

अगर हम बिहार के कुछ बेहद ही नामचीन पहचानों की बात करें तो यहां का मशहूर मगही पान भी एक अलग पहचान रखता है. भारत में पान की खेती अनेक जगहों पर अलग-अलग स्थानों पर होती है. लेकिन यहां का मगही पान काफी ज्यादा मशहूर माना जाता है. मगही पान की खेती मुख्य रूप से मगध इलाके के चार जिलों औरगंबाद, नवादा, गया और नालंदा मे बड़े पैमाने पर होती है. अब देश विदेश में पहचान दिलाने के लिए यहां पर शहर मे काफी मंडिया बनाई जा रही है. यहां पर पान की सिकाई के लिए भट्टी, डाक के लिए एक बड़े प्लेटफॉर्म, भंडारण, व्यवसायियों के रहने के लिए समचित वय्वस्था की जाएगी. यहां पर पान मंडी बनने से किसानों की आय में भी बढ़ोतरी होगी.

पान का होगा ट्रीटमेंट

यहां की मंडी में मगही पान का ट्रीटमेंट करके बनारसी पान में बदला जाएगा. इससे पान का दाम दोगुना हो जाएगा. इसके लिए पान अनुसंधान केंद्र इस्लामपुर की देखरेख में भी कई तरह की भट्टियों का निर्माण किया जाएगा. यहां मंडी तक पहुंचने के लिए यातायात की भी समुचित वयवस्था की जाएगी. इससे व्यापारियों को पहुंचने में कोई विशेष परेशानी नहीं होगी.

पान का जीआईटैग

मगही पान का ट्रीटमेंट करने के बाद जीआईटैग को लगाकर इसको देश और विदेश में बेचा जाएगा. इससे मगही पान की अपनी खुद की भी पहचान होगी, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा. अभी सभी किसान पान को वाराणसी में भेज रहे है. यहां पर छह से आठ फीसदी का कमीशन लिया जाता है. जीआई टैग के इस्तेमाल से बाद में काफी ज्यादा फायदा मिलेगा. इस पान की मंडी को निर्माण करने में 50 लाख रूपये  की राशि से होगी इसको लेकर जल्द से जल्द कार्य शुरू किया जाएगा. किसानों को उम्मीद है इससे काफी अच्छी आय होगी और इससे मगह की पान देश-विदेश में भी काफी ज्यादा प्रचलित हो जाएगी.

English Summary: Now the foreigner will also like to taste the famous paan of Magahi
Published on: 23 July 2019, 04:21 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now