Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 25 January, 2021 3:35 PM IST
मृदा परीक्षण

अधिकतर किसान मिट्टी परीक्षण कराने से इसलिए भी कतराते हैं क्योंकि इसमें समय अधिक लगता है. लेकिन अब चंद सेकंड में ही पता चल जाएगा कि आपकी मिट्टी की सेहत कैसी है और उसमें किन पोषक तत्वों की अधिकता और कमी है. दरअसल, मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित भारतीय मृदा संस्थान ने एक ऐसी तकनीक विकसित की जिसमें चंद सेकंड में मिट्टी की सेहत का पता लगाया जा सकेगा. इस तकनीक को संस्थान ने इंफ्रारेड स्पेक्ट्रोस्कोपी नाम दिया है. जिसमें महज 12 सेकंड में ही यह पता लगाया जा सकेगा कि मिट्टी किन पोषक तत्वों की बहुलता है और किन पोषक तत्वों की कमी है. बता दें पारंपरिक तरीके से मिट्टी परीक्षण में 3 से 4 घंटे का समय लगता है.

इस तकनीक को संस्थान के वैज्ञानिकों ने केन्या के नैरोबी स्थित विश्व कृषि वानिकी केन्द्र के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर विकसित किया है जिसमें तकरीबन 5 साल का समय लगा है. इस दौरान तकरीबन 2 हजार से अधिक सैंपल की जांच की गई. वहीं इस तकनीक की भारतीय कृषि अनुंसधान परिषद् (ICAR) ने भी सराहना की है.

अपने बयान में आइसीएआर ने कहा कि वर्तमान में अंधाधुंध उर्वरकों के प्रयोग से मिट्टी की सेहत खराब हो रही है. मिट्टी में नाइट्रोजन, फास्फोरस, जिंक, आयरन, कार्बन, मैंगनीज जैसे तत्वों की कमी आ रही है. ऐसे में मिट्टी की सेहत का ध्यान रखने में यह तकनीक मददगार होगी.

कैसे काम करती है यह तकनीक

इसके लिए संस्थान केन्या से विशेष प्रकार की मशीन मंगाई है जिसमें मिट्टी के कण रखें जाते है. जिसके बाद रेडिएशन की मदद से मिट्टी को स्कैन किया जाता है. मिट्टी के स्कैन होने के बाद एक विशेष सॉफ्टवेयर की मदद से एक ग्राफ बन जाता है. इस प्रक्रिया में 20 से 30 सेकंड लगते हैं. इतने समय में मिट्टी में मौजूद 12 तत्वों की जांच हो जाती है. भारतीय मृदा संस्थान के निदेशक डॉ. अशोक के. पात्रा ने बताया कि इस तकनीक से किसानों को तुरंत मिट्टी की सेहत पता चल जाएगी जिससे उन्हें पोषक तत्व डालने में मदद मिलेगी. 

English Summary: Now in 12 seconds, soil health will be known, indian institute of soil science has developed new technology
Published on: 25 January 2021, 03:38 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now