Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 7 September, 2022 4:48 PM IST
NEET, JEE को नहीं किया जाएगा मर्ज

नीट, जेईई और सीयूईटी तीनों ही देश की बड़ी परीक्षाएं हैं. इन परीक्षाओं में लाखों छात्र बैठते हैं. ऐसे में इन तीनों परीक्षाओं का एक साथ मर्ज होना छात्रों के लिए एक झटका देने वाली खबर थी, लेकिन अब इस चर्चा पर सरकार ने अपनी ओर से रुख साफ करते हुए कहा है कि इन तीनों परीक्षाओं को एक साथ आयोजित कराने की कोई योजना नहीं है.

यह बात देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राजस्थान के कोटा में एक कोचिंग सेंटर के छात्रों के साथ बातचीत करते हुए कही. उन्होंने कहा कि ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है और छात्र बिना किसी तनाव के प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं.

कैसे शुरु हुई थी तीनों परीक्षाओं को मर्ज करने की चर्चा

दरअसल, पिछले महीने यूजीसी(university grant commission) के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने कहा था कि नीट, जेईई और सीयूईटी को आने वाले समय में एक साथ में आयोजित किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: आज नीट यूजी परीक्षा के परिणाम जारी, ये रही चेक करने की आसान प्रक्रिया

इस खबर के बाहर आने के बाद इन तीनों परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के बीच तनाव का माहौल था, लेकिन अब शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बयान के बाद छात्र राहत की सांस ले सकते हैं और बिना किसी तनाव के तैयारी कर सकते हैं.   

English Summary: no proposal to merge NEET, JEE And CUET, says dharmendra pradhan
Published on: 07 September 2022, 04:56 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now