Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 6 April, 2021 2:25 PM IST
Night Curfew in delhi

कहीं कोरोना का कहर अपने चरम पर पहुंचकर फिर से राजधानी दिल्ली की गलियों को वीरान न कर दे, इसलिए दिल्ली सरकार ने एहतियातन बरतते हुए आगामी 30 अप्रैल तक 'नाइट कर्फ्यू' लगाने का फैसला किया है. यह कर्फ्यू रात 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक प्रभावी रहेगा. सरकार ने यह फैसला कोरोना के मामले में आई तेजी को ध्यान में रखते हुए लिया है.

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से राजधानी दिल्ली में औसतन 4 हजार से भी अधिक मामले सामने आ रहे हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है. वहीं, दिल्ली सरकार इस संदर्भ दिशानिर्देश भी जारी कर चुकी है, जिसमें उन बातों का जिक्र किया गया है कि नाइट कर्फ्यू के दौरान किन चीजों में पाबंदी रहेगी और किन चीजों में छूट रहेगी. इसके बारे में हम आपको आगे सब कुछ पूरे विस्तार से बताने जा रहे हैं.

जानें क्या रहेगा बंद और क्या रहेगा खुला

सबसे पहले अगर बात ट्रैफिक की करें, तो इसमें किसी भी प्रकार की पाबंदी नहीं रहेगी. ट्रैफिक की आवाजाही सुचारू रूप से जारी रहेगी, लेकिन हां, इस दौरान इस बात का खास ख्याल रहे कि कोई-भी निर्धारित किए गए नियमों का उल्लंघन न करें. अगर कोई ऐसा करते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही वे सभी लोग जो कोरोना से बचाव करने हेतु वैक्सीन लगवाने जा रहे हैं, उन्हें इस नाइट कर्फ्यू की पाबंदी से बाहर रखा गया है, लेकिन हां वे अपना ई-पास ले जाना न भूले, नहीं तो उन्हें बाहर जाने की इजाजत नहीं मिलेगी. उधर, जरूरी सामान, मसलन, सब्जियां, दूध, राशन, दवाई, स्वास्थ्य उपचार जैसी जरूरतों की पूर्ति करने हेतु वे बाहर जा सकते हैं, लेकिन बिना ई-पास के नहीं।

चिकित्सक व मीडियाकर्मी को मिलेगी छूट

इसके साथ ही राजधानी दिल्ली में लगे इस नाइट कर्फ्यू से मीडियाकर्मी समेत चिकित्सकों को इस पाबंदी से बाहर रखा गया है. यह सभी लोग जरूरत पड़ने पर बाहर जा सकते हैं, लेकिन मुंह पर मास्क और कोरोना काल में निर्धारित किए गए नियमों के प्रति गंभीर रहे. 

परिवहन की रहेगी व्यवस्था

 उधर, वे सभी लोग जो कहीं किसी जरूरी काम से आना जाना चाहते हैं, तो वे ई-पास के जरिए रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, बस अड्डे पर आ जा सकते हैं, मगर इन सभी लोगों के साथ भी यही नियम लागू होता है कि वे कोरोना काल में निर्धारित किए गए नियमों के प्रति संजीदा रहे.

केजरीवाल ने लिखा था पीएम को खत

बता दें कि राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के उग्र रूप को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने पीएम से गुजारिश करते हुए कहा कि टीकाकरण लगाने में निर्धारित की गई पाबंदियों को हटाया जाए. टीकाकरण के दौरान उम्र की बंदिशों को हटाया जाए. ताकि तेजी से सभी उम्र के लोगों का टीकाकरण हो सके.

घातक हो रहा है कोरोना

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से जिस तरह कोरोना वायरस तेजी से लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रहा है, उससे कोरोना के खौफनाक स्वरूप का पता चलता है. बीते दिनों राजधानी दिल्ली में कोरोना का नया वेरिएंट भी दिखा, जिसके बाद सरकार ने लोगों को नियमों के प्रति संजीदगी बरतने की अपील की है. वहीं, बीते कुछ दिनों से दिल्ली में कोरोना के औसतन 4 हजार मामले सामने आ रहे हैं, जिसके बाद केजरीवाल सरकार ने यह कदम उठाया है.

English Summary: Nigh curfew in delhi due to corona virus
Published on: 06 April 2021, 02:42 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now