Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 18 July, 2023 1:45 PM IST
NIA Recruitment 2023 तुरंत करें अप्लाई

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पुलिस अधीक्षक के पद को भरने के लिए वैकेंसी निकाली है. यह भर्ती प्रतिनियुक्ति के आधार पर होगी. विभाग की तरफ से इसको लेकर अधिसूचना भी जारी की गई है. जिसमें बताया गया है कि चयनित उम्मीदवारों को भारत में किसी भी जगह पर तैनात किया जा सकता है. तो आइए जानें इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट को किन-किन मुख्य बातों का रखना होगा ध्यान.

इतनी मिलेगी सैलरी

विभाग की आधिकारिक अधिसूचना में बताया गया है कि उपरोक्त पद के लिए कुल 12 भर्तियां हैं. वहीं, आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास आपराधिक जांच के मामलों के प्रबंधन, आतंकवाद विरोधी अभियानों सहित खुफिया कार्य या आतंकवाद विरोधी प्रशिक्षण का कम से कम दस साल का अनुभव होना चाहिए. चयनित उम्मीदवार को प्रति माह 78800 रुपये से 209200 रुपये के बीच सैलरी मिलेगी. इसके अलावा, इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी विभाग में नियमित आधार पर इस तरह के पद पर होना जरूरी है.

यह भी पढ़ें- SBI Mutual Fund में काम करने का सुनहरा अवसर, तुरंत करें अप्लाई वरना हाथ से निकाल जाएगा मौका

सुरक्षा भत्ता का भी इंतजाम

चुने गए उम्मीदवारों को उनके मूल वेतन का 20 प्रतिशत विशेष सुरक्षा भत्ता मिलेगा. आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन है. इसलिए आवेदकों को डाक के माध्यम से अपना आवेदन पत्र विभाग के पते पर भेजना होगा. जिसके बारे में अधिसूचना में जानकारी दी गई है. अगर उम्र की बात करें तो उम्मीदवारों की उम्र 60 साल से कम होनी चाहिए.

अधिसूचना 7 जुलाई को जारी की गई है. वहीं, कैंडिडेट को अपने दस्तावेज की प्रति व बायोडेटा डाक के माध्यम से 'एसपी (प्रशासन), एनआईए मुख्यालय, सीजीओ कॉम्प्लेक्स के सामने, लोधी रोड, नई दिल्ली-110003' पते पर 45 दिन से पहले भेजना है. इस जॉब से संबंधित अधिक जानकारी के लिए हमारे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.

English Summary: NIA recruitment 2023 notification released for new-post check vacancies eligibility
Published on: 18 July 2023, 01:50 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now