16-17 अप्रैल को आयोजित होगा MIONP 2026: भारत को ऑर्गेनिक और लाभकारी कृषि की ओर ले जाने की पहल 16-17 अप्रैल को आयोजित होगा MIONP 2026: भारत को ऑर्गेनिक और लाभकारी कृषि की ओर ले जाने की पहल PM Kisan की 23वीं किस्त चाहिए? तो जल्द ही करें यह जरुरी काम, वरना अटक जाएगा पैसा! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 6 October, 2021 9:15 PM IST
Lakhimpurkhiri

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. यहां केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्र के बेटे आशीष मिश्र पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के ऊपर गाड़ी चढ़ा देने का आरोप है

इस दौरान 8 लोगों की मौत भी हो गई थी, साथ ही कई लोग घायल भी हुए. हाल ही में, इस मामले में एक और नया मोड़ सामने आया है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) में हुई हिंसा के दौरान जिन 8 लोगों की मौत हुई थी, जिनकी अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है. इस रिपोर्ट में एक नया खुलासा हुआ है कि उन सभी 8 लोगों की मौत गोली से नहीं, बल्कि चोट लगने, घसीटने, खून के ज्यादा बह जाने और ब्रेन हैमरेज की वजह से हुई है. बता दें कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट (Post Mortem Report ) में किसी को भी गोली लगने के निशान नहीं पाए गए हैं

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि 18 बर्षीय किसान लवप्रीत सिंह की मौत घसीटने,  ब्रेन हैमरेज और अत्याधिक खून बह जाने की वजह से हुई है. वहीँ, गुरविंदर सिंह की मौत किसी नुकीली चीज से चोट लगने की वजह से हुई है. इसके साथ ही दलजीत सिंह की मौत का कारण भी घसीटना बताया गया है. मगर छत्र सिंह की मौत शॉक, ब्रेन हमरेज और कोमा की वजह से हुई है.

जानकारी के लिए बता दें कि लखीमपुर खीरी में इस मामले में आए दिन नया मोड़ आ रहा है

हाल ही में एक हिंसा से जुड़ा एक वीडियो सामने आया था, जिसमें दिख रहा है कि कैसे एक गाड़ी प्रदर्शन कर रहे किसानों को जान बूझकर रौंद रही है. बता दें कि इस पूरे मामले से सरकार घिर गई है.

ऐसे ही नयी ख़बरों को जानने के लिए जड़े ररहिये कृषि जागरण हिंदी पोर्टल  से. 

English Summary: new disclosure in Lakhimpur violence case
Published on: 06 October 2021, 09:50 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now