Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 30 April, 2019 11:53 AM IST

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक में 1 मई से कुछ नए बदलाव होने जा रहे हैं. जिससे बैंक के कुछ नियम बदल जाएंगे. अगर आपका भी भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में खाता है, तो आप पर भी इस नए बदलाव का असर पड़ सकता है. बैंक द्वारा उठाए इस कदम से ग्राहकों को बहुत फायदा होगा.

चलिए जानते हैं 1 मई से होने वाले बदलावों के बारे में

SBI बैंक देश का पहला ऐसा बैंक है जिसने अपने लोन (Loan ) और डिपॉजिट रेट (Deposit Rate ) को सीधे RBI के रेपो रेट से जोड़ दिया है. जिससे अब इसके ग्राहकों को सस्ता लोन मिल सकेगा. हालांकि 1 मई के बाद बैंक के बचत खातों (सेविंग्स अकाउंट) पर पहले के मुकाबले कम ब्याज लगेगा.

रेपो रेट द्वारा तय होगी लोन पर ब्याज की दर
दरअसल पहले बैंक मार्जिनल कोस्ट ऑफ फंड बेस लेंडिंग रेट (MCLR) के आधार पर लोन का ब्याज दर तय करता था. जिससे कई बार ऐसा होता था कि रेपो रेट में कटौती के बावजूद बैंक ग्राहकों को  MCLR में कोई राहत नहीं प्रदान करता था. MCLR में राहत नहीं मिलने की वजह से आम आदमी को रेपो रेट में कटौती का कोई फायदा नहीं मिलता था . जिस वजह से बैंक ने अपने ग्राहकों को सहूलियत देने के लिए अब ये नए नियम बनाए है. जिससे ग्राहकों को सीधा फायदा पहुंचेगा

ये होगा फायदा

SBI कल से यानि 1 मई  से ब्याज दर को रेपो रेट से जोड़ने जा रहा है, जिससे RBI जब भी रेपो रेट में कुछ भी बदलाव करेगा तो उसका सीधा असर खाताधारक पर भी होगा. वहीं अगर आप 1 मई से SBI से 30 लाख रुपए तक का लोन लेते है तो आपको केवल 0.10 फीसदी कम ब्याज देना पड़ेगा. फिलहाल 30 लाख रुपए तक के लोन की ब्याज दर अब 8.60 से 8.90 फीसद के बीच पड़ेगी. SBI ने भी अपनी MCLR  0.05 फीसदी कम कर दिया है.

ये होगा नुकसान

इस नियम से ग्राहकों को लोन कम दर में मिलेंगे, लेकिन इसके साथ SBI के बचत खाते पर ग्राहकों को  ब्याज दर भी कम ही मिलेगी. जिसकी वजह से ग्राहकों को थोड़ी दिक्कत हो सकती है. इस नए नियम के लागू होने से ग्राहकों को 1 मई से 1 लाख रुपए  के डिपॉजिट पर पहले के अपेक्षा कम ब्याज दर मिलेगा, इसके साथ ही नए नियम से 1 लाख रुपए  तक के डिपॉजिट पर ग्राहकों को बचत खाते में अब 3.50 फीसदी ब्याज मिलेगा. वहीं अगर आप 1 लाख रुपए से अधिक डिपॉजिट करवाते है तो आपको ब्याज दर 3.25 फीसदी रहेगा.

English Summary: New changes to SBI bank's benefit from millions of customers
Published on: 30 April 2019, 11:56 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now