Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 9 February, 2023 3:41 PM IST
नीट यूजी नोटिफिकेशन जारी

NEET UG Notification 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) किसी भी वक्त नीट पीजी 2023 का नोटिफिकेशन और आवेदन फॉर्म जारी कर सकता है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी नीट यूजी 2023 के लिए तय समय से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर देगी.

बता दें कि NEET UG 2023 की प्रवेश परीक्षा मई में आयोजित की जायेगी. ऐसे में परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जायेगी. इसके लिए जारी होने वाली आधिकारिक नोटिफिकेशन से उम्मीदवार परीक्षा फीस सहित अन्‍य सभी जरूरी जानकारियां चेक कर सकेंगे.

NEET UG 2023 से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीख

नीट यूजी 2023 परीक्षा 7 मई, 2023 को आयोजित होने वाली है.

NEET UG 2023 परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रता

NEET UG 2023 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मुख्य विषयों के रूप में भौतिकीरसायन विज्ञानजीव विज्ञान/जैव प्रौद्योगिकी और अंग्रेजी के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की डिग्री होनी आवश्यक है.

नीट 2023 के लिए पंजीकरण कब शुरू होगा

नीट 2023 पंजीकरण फरवरी में शुरू होने की उम्मीद है. ऐसे में नीट 2023 आवेदन पत्र कभी भी जारी किया जा सकता है. एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार NEET परीक्षा के लिए neet.nta.nic.in पर आवेदन कर सकेंगे. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

ये भी पढ़ेंः इस तरीख से शुरु होने वाली है काउंसलिंग की प्रक्रिया, यहां जानें आवेदन की अंतिम तिथि

NEET UG 2023 के लिए आवेदन कैसे करें

इसक लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

होम पेज पर उपलब्ध NEET UG 2023 लिंक पर क्लिक करें.

लॉगिन विवरण दर्ज करें और आवेदन पत्र भरें.

आवेदन शुल्क का भुगतान करें और पूरा हो जाने पर सबमिट कर दें.

भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें.

English Summary: NEET UG 2023 Registration: Notification for NEET UG released soon, see from this direct link
Published on: 09 February 2023, 03:48 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now