Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 23 July, 2022 11:22 AM IST
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और मॉरीशस के कृषि उद्योग व खाद्य सुरक्षा मंत्री मनीष गोबिन

नई दिल्ली के कृषि भवन में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की मॉरीशस के कृषि उद्योग व खाद्य सुरक्षा मंत्री मनीष गोबिन के साथ बैठक हुई. इस दौरान, इस बात पर सहमति हुई कि खाद्य सुरक्षा के मामले में दोनों देश व अन्य देशों के साथ मिलकर और मजबूती से काम करेंगे.

बैठक में केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि मॉरीशस के साथ भारत के संबंध काफी प्रगाढ़ रहे हैं और ये संबंध केवल राजनीतिक व व्यापारिक ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक भी हैं. 

तोमर ने कहा कि कृषि क्षेत्र को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार काफी गंभीर है और इसे आगे बढ़ाने के लिए अनेक ठोस कदम उठाए गए हैं तथा भारत ने खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करते हुए घरेलू के साथ ही अन्य देशों में भी आपूर्ति की है.

मॉरीशस के मंत्री गोबिन ने कहा कि भारत के साथ उनका खून का रिश्ता है और लगभग साठ प्रतिशत लोग भारतीय मूल के हैं. उन्होंने खाद्य सुरक्षा के मामले में एक अलायंस बनाने का आग्रह किया, जैसा कि सौर ऊर्जा के संबंध में प्रधानमंत्री  मोदी द्वारा किया गया है. 

गोबिन ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के कार्यों की तारीफ करते हुए उसके साथ एक समझौता किए जाने का अनुरोध भी किया. तोमर ने भारतीय कृषि के विकास में आईसीएआर की भूमिका का उल्लेख करते हुए उससे सम्बद्ध कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके), कृषि विश्वविद्यालयों तथा 100 से ज्यादा अन्य संस्थानों की जानकारी प्रदान की, साथ ही एमओयू के लिए फ्रेमवर्क तैयार करने को कहा, ताकि उस पर विचार किया जा सकें.

बैठक के दौरान, गोबिन ने भारत की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मॉरीशस की ओर से बधाई दी.

English Summary: Necessary steps will be taken regarding food security, all countries will run hand in hand
Published on: 23 July 2022, 11:51 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now