कम बारिश, महंगी खाद और बढ़ती गर्मी: किसानों के लिए क्या है समाधान? Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 1 June, 2019 3:51 PM IST

भाजपा ने धमाकेदार जीत के बाद कैबिनेट की पहली बैठक में बहुत सारे अहम फैसले लिए है. जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार ने किसानों की समस्याओं को देखते हुए उनकी पेंशन पर मंजूरी दी है. इसके साथ ही सरकार ने प्रधानमंत्री किसान योजना में भी कई बदलाव किए . इस कैबिनेट ने छोटे कारोबारियों की भी पेंशन के लिए मंजूरी दी. इस योजना का लाभ छोटे कारोबारी 60 वर्ष की उम्र के बाद ही उठा पाएंगे. जिसमें उन्हें इस योजना से मासिक पेंशन 3 हजार रुपए मिलेगी.

किन कारोबारियों को मिलेगा इसका फायदा

इस योजना का फायदा केवल वही उठा सकते है जो आर्थिक रूप से कमजोर है. जैसे - छोटे दुकानदार, रिटेल का काम करने वाले या फिर छोटे कारोबारी इस योजना का लाभ उठाने में समर्थ है. या फिर जिन कारोबारियों का सालाना टर्नओवर जीएसटी के तहत 1.5 करोड़ रुपए से कम है तो वे इस योजना का लाभ उठा पाएंगे. 60 वर्ष की उम्र के बाद वे या फिर उसका परिवार मासिक पेंशन का हकदार हो जाएगा. 

जाने इसके लिए क्या हैं योग्यता

18 से 40 आयु वर्ग के कारोबारी अगर इस योजना का लाभ उठाना चाहते है तो आपको सबसे पहले अपने आप को पंजीकृत करवाना होगा . इसके लिए आपको कुछ पैसे भी जमा करवाने होंगे. जिसमें सरकार भी उतना ही अंशदान उनके खाते में जमा करेगी. इस योजना में पंजीकृत करवाने के लिए कारोबारियों के लिए देशभर में 3 लाख से भी ज्यादा कॉमन सर्विस केंद्र खोले गए है. जिनमें 3 करोड़ से भी ज्यादा कारोबारियों का रजिस्ट्रेशन किया जायेगा.

English Summary: modi government schemes Now all small businessmen will get Rs 3,000 monthly pension
Published on: 01 June 2019, 03:54 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now