जायडेक्स की जायटॉनिक और भूमि उत्पाद श्रंखला: आधुनिक कृषि में लाभ बढ़ाने का वैज्ञानिक मार्ग Dragon Fruit Farming: ड्रैगन फ्रूट की खेती बना रही है अच्छी आमदनी का स्रोत, जानें लागत और मुनाफा! Success Story: बैंगनी धान और गेहूं की खेती से किसानों की बदली तक़दीर, प्रति हेक्टेयर हो रही 1,60,000 रुपये तक की आमदनी! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 26 March, 2020 2:11 PM IST

देश में बढ़़ते कोरोना के प्रकोप के बीच मोदी सरकार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक में लोगों के राशन को लेकर बड़ा ऐलान किया. यह 80 करोड़ भारतीयों के लिए मोदी सरकार की सबसे बड़ी राशन सब्सिडी योजना हो सकती है. जब से देश में कोरोनावायरस आया है तब से  देश के प्रत्येक राज्य को कठिनाईयों  का सामना करना पड़ रहा है. जिनमें प्रमुख रूप से गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोग शामिल हैं. इस समस्या को देखते हुए केंद्र की मोदी सरकार ने 80 करोड़ लोगों को सस्ते दर पर अनाज देने का फैसला लिया है. इस पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, “देश के 80 करोड़ लोगों सस्ते दर पर राशन मुहैया करवाया जायेगा और साथ ही उन्हें हर माह 7 किलो प्रति व्यक्ति राशन दिया जाएगा और वो भी 3 महीने के लिए एडवांस में मुहैया करायी जाएगी.”

अधिकांश आपूर्तिकर्ताओं को कर्फ्यू पास भी दिया जा रहा है और गोदामों को खोलने की अनुमति मिल रही है. नई दिल्ली में कैबिनेट की बैठक हुई और उन्होंने सामाजिक दूरी का भी अभ्यास किया. सोशल डिस्टेंसिंग और घर पर रहना कोरोना वायरस का मुकाबला करने के लिए सबसे अच्छी रणनीति मानी गई है.

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने यह भी कहा कि इस फैसले से देश की जनता को भोजन की कमी नहीं होगी. इसके साथ ही इस फैसले की सराहना की जा रही है कि यह हमारे देश की जनता के हित में लिया गया एक बहुत बड़ा निर्णय है. इससे 80 करोड़ लोगों को 27 रुपये प्रति किलो बिकने वाला गेहूं मात्र 2 रुपये प्रति किलो और 37 रुपये किलो बिकने वाला चावल 3 रुपये प्रति किलो मिलेगा.

इसके अलावा आवश्यक सेवाओं की सभी दुकानें हर दिन खुली रहेंगी. जैसे-दूध, पशुचारा, राशन आदि. लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना है कि सामान लेते समय भीड़ न करें. कम से कम 6 मीटर का डिस्टेंस मैंटेन करके रखें. ऐसे करने से आप कोरोना वायरस के शिकार बनने से बच पाएंगे.

English Summary: Modi cabinet big announcement for Ration card holders, 80 crore people will get 2 rupees wheat and 3 rupees rice
Published on: 26 March 2020, 02:14 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now