Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 2 June, 2023 2:23 PM IST
किट से दूध में मिलावट का लगाएं पता

दूध हर तरह से हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है. इसमें विटामिन और कैल्शियम के साथ अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं. जिससे हमारे शरीर की हड्डियां मजबूत रहती हैं. अगर स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखना है तो हमें दूध जरूर पीना चाहिए. हालांकि, इससे बने उत्पाद जैसे कि दही, पनीर आदि भी शरीर के लिए लाभदायक साबित होते हैं. दूध में मिलावट की खबरें आजकल आम हैं. इसी बीच, एक ऐसी किट तैयार की गई है, जिससे दूध में मिलावट का आसानी से पता लगाया जा सकता है. तो आइये इसके बारे में जानें.

मिलावट का पता लगाएगा किट

आजकल दूध में सोर्बिटोल नाम का एक केमिकल मिलाने की खबरें तेज हो गईं है. बताया जाता है कि इसे मिलाकर दूध में सॉलिड-नॉट-फैट कंटेंट को गलत तरीके से बढ़ाया जाता है. जिससे इंसान को आगे चलकर कई समस्याओं को सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में करनाल के राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा रैपिड टेस्ट किट तैयार किया है, जिसके जरिए आसानी से दूध में सोर्बिटोल की उपस्थिति का पता लगा सकते हैं.

यह भी पढ़ें- कम निवेश में शुरू करें मदर डेयरी की फ्रेंचाइजी और बने लखपति !

सोर्बिटोल का पता लगाना आसान

इस रैपिड टेस्ट किट के माध्यम से दूध में सोर्बिटोल का पता लगाना बहुत आसान है. टेस्टिंग के दौरान दूध के साथ एक अन्य केमिकल को भी मिलाया जाएगा. अगर दूध में किसी प्रकार की मिलावट होगी तो परिक्षण के दौरान रंग में तुरंत में परिवर्तन देखने को मिलेगा. जिससे मिलावट का पता आसानी से चल जाएगा. हालांकि, इस नई कीट की कीमत बाजार में क्या होगी, इसके बारे में अभी तक कुछ नहीं बताया गया है.

बता दें कि हर साल की तरह इस वर्ष भी एक जून को  विश्व दुग्ध मनाया गया है. इस मौके पर करनाल में स्थित राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान में दुग्ध प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इसी दौरान रैपिड टेस्ट किट का खुलासा किया गया. वहीं, लोगों को इसकी तमाम मुख्य विशेषताएं भी बताई गईं.

English Summary: Milk Purity Test: Now identify mixing in milk through kit
Published on: 02 June 2023, 02:28 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now