Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 1 April, 2024 1:01 PM IST
महिंद्रा ने मार्च 2024 में बेचे 26,024 ट्रैक्टर्स

Mahindra Tractor Sales Report March 2024: भारतीय बाजार की शीर्ष ट्रैक्टर निर्माता कपंनी महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने अपनी मार्च 2024 में हुई ट्रैक्टर्स की बिक्री के आंकड़े साझा कर दिए है. कंपनी का मार्च 2024 में कुछ कास प्रदर्शन नहीं रहा है. महिंद्रा ट्रैक्टर द्वारा जारी किए आंकड़ों के अनुसार, कंपनी ने मार्च 2024 की घरेलू बिक्री में 28% की गिरावट और निर्यात बिक्री में 26% की वृद्धि दर्ज की है.

कृषि जागरण के इस आर्टिकल में आइये महिंद्रा ट्रैक्टर ने मार्च 2024 में कितने ट्रैक्टरों की घरेलू और निर्यात बिक्री की है.

भारत में बेचे 26,024 ट्रैक्टर

कंपनी द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने मार्च 2024 की घरेलू बिक्री में 28% की भारी कमी का सामना किया है. कंपनी ने मार्च 2024 में 24,276 ट्रैक्टरों की घरेलू बिक्री की है, जबकि मार्च 2023 में 33,622 महिंद्रा ट्रैक्टरों को भारत में बेचा गया था.

ये भी पढ़ें: Escorts Kubota Tractor Sales Report March 2024: कुल बिक्री में 16.7% की गिरावट, मार्च में बेचे 8,587 ट्रैक्टर्स

निर्यात बिक्री में 26% की वृद्धि

महिंद्रा ट्रैक्ट्स द्वारा जारी किए आंकड़ों के अनुसार, कंपनी मार्च 2024 में ट्रैक्टरों की निर्यात बिक्री में 26% की वृद्धि दर्ज की है. महिंद्रा ट्रैक्टर ने भारत के बहार मार्च 2024 में 1,748 ट्रैक्टर बेचे हैं, जबकि पिछले साल इसी महीने में 1,392 ट्रैक्टरों की निर्यात बिक्री की थी.

कुल घरेलू और निर्यात बिक्री

कंपनी द्वारा जारी की गई सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने मार्च माह में कुल ट्रैक्टरों यानी घरेलू + निर्यात बिक्री में 26% प्रतिशत की गिरावट का सामना किया है. कंपनी ने मार्च 2024 में कुल 26,024 ट्रैक्टरों को सेल किया है, जबकि मार्च 2023 में 35,014 ट्रैक्टर बेचे गए थे.

English Summary: Mahindra Tractor Sales Report sold 26024 tractors in march 2024 increase in export sales
Published on: 01 April 2024, 01:01 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now