Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 4 February, 2021 5:46 PM IST
बकरी बैंक

पैसों के लेन-देन के लिए आप बैंक तो जाते ही रहते होंगे, लेकिन क्या आप कभी बैंक बकरी लेने के लिए गए हैं? अगर नहीं, तो आज हम आपको बकरी बैंक के बारे में बताने जा रहे हैं.

अकोला में है बकरी बैंक

महाराष्ट्र के अकोला क्षेत्र में एक बैंक है, जहां बकरियों का लेन-देन किया जाता है. इस बैंक का नाम है गोट बैंक ऑफ कारखेड़ा. दो साल पहले ही खोले गए इस बैंक को इतनी कामयाबी मिली है कि यह स्टार्टअप से जुड़े कई आवार्ड जीत चुकी है.

इतने रूपए में मिलती है बकरी

इस बैंक को नरेश देशमुख नाम के एक किसान ने खोला है. बता दें कि बकरी बैंक की सहायता से क्षेत्र के किसान और मजदूर बड़ी आसानी से सिर्फ 1200 रुपए के लोन एग्रीमेंट के साथ गर्भवती बकरी ले सकते हैं. इसमें किसानों को भी यह भरोसा देना होता है कि 40 महीनों के अंदर वो बकरी के चार बच्चों के साथ बैंक को वापस करेंगें.

किस तरह चलाता है बकरी बैंक

नरेश देशमुख इस बैंक को भी सामान्य बैंक की कार्य प्रणाली के अनुसार ही चलाते हैं. वो बताते हैं कि अकोला क्षेत्र में इस समय बकरी बैंक के 1200 से अधिक डिपॉजिटर्स हैं, इस बात का ख्याल रखा जाता है कि एक निश्चित समय में बकरी निकालने वालो की संख्या डिपॉजिटर्स से अधिक न हो पाए.

पूरे भारत में 100 बकरी बैंक खोलने की योजना

नरेश देशमुख का सपना है कि वो अगले दस सालों के अंदर पूरे भारत में बकरी बैंक खोल सकें और अधिक से अधिक किसानों की मदद कर सकें. फिलहाल वो एक साल के अंदर ही महाराष्ट्र में 100 से अधिक बकरी बैंक खोलने की योजना बना रहे हैं.

English Summary: Maharashtra farmer starts unique Goat Bank and provide loan on goat
Published on: 04 February 2021, 05:52 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now