Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 11 September, 2022 2:48 PM IST
धान, तिलहन व दलहन की रोपाई में आई है कमी

देश में खरीफ का सीजन अपने पीक पर चल रहा है, लेकिन मानसून कमजोर होने की वजह से इन दिनों धान के रकबे में  आई गिरावट बाजार में चर्चा का विषय बना हुआ है. यही नहीं इस बार के कमजोर मानसून का असर दूसरी फसलों पर भी देखने को मिल रहा है. जैसे दलहन और तिलहन फसलों के रकबे में गिरावट दर्ज की गई है. बता दें कि इन फसलों के रकबे के घटने के कारण देश में आने वाले समय में चावल, दाल और तेल के दामों में बढ़ोत्तरी होने का अनुमान लगाया जा रहा है. 

दलहन और तिलहन के रकबे में आई इतनी गिरावट

बैंक ऑफ बड़ोदा  की रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले साल के मुकाबले इस साल खरीफ फसलों की बुवाई में कमी दर्ज की गई है. रिपोर्ट में बताया गया है कि गंगा क्षेत्र के कुछ हिस्सों में कमजोर मानसून ने चावल और दालों के रकबे को प्रभावित किया है. धान के रकबे में 5.6 प्रतिशत और दालों के बुवाई क्षेत्र में 4.4 प्रतिशत की कमी आई है.

ये भी पढ़ें: टूटे चावल के निर्यात पर लगा प्रतिबंध, जानें इसके पीछे की वजह

अरहर की फसल में आई है ज्यादा गिरावट

बैंक ऑफ बड़ोदा ने दलहन की फसलों के रकबे में आई गिरावट का अनुमान 4.4 प्रतिशत लगाया है. जिसमें सबसे ज्यादा गिरावट अरहर के रकबे में दर्ज की गई है. रिपोर्ट के अनुसार इस खरीफ सीजन में अरहर के रकबे में बीते साल की तुलना में 2.7 प्रतिशत की कमी देखी गई है. इसी प्रकार उड़द के रकबे में 1.6 प्रतिशत और मूंग के रकबे में 1.4 प्रतिशत की कमी आई है.

कपास के रकबे में हुई है बढ़ोत्तरी

बैंक ऑफ बड़ोदा ने दलहन व तिलहन के साथ-साथ कपास और गन्ने जैसी फसलों की बुवाई का भी अनुमान लगाया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि इस खरीफ सीजन में कपास के रकबे में 6.8 प्रतिशत और गन्ने के रकबे में 1.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जोकि पिछले साल की तुलना में अधिक है.   

English Summary: less sowing of paddy, pulses and oil seeds will impact on the market
Published on: 11 September 2022, 03:03 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now