Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 6 August, 2021 5:40 PM IST
Land Bank

यूं तो खबरों की इस दुनिया में बेशुमार खबरें आती जाती रहती हैं, लेकिन इस वक्त जो खबर सुर्खियों में बनी हुई है, उससे सभी चेहरे खिल उठे हैं. खासकर, किसान भाइयों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है. इस खबर का किसान भाइयों से सीधा सरोकार जुड़ा हुआ है. 

ऐसे में आइए, जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा माजरा और कैसे मिलेगा किसानों समेत अन्य लोगों को इसका फायदा?

खुलेंगे भूमि बैंक

दरअसल, हरियाणा सरकार ने प्रदेश में भूमि बैंक खोलने का फैसला किया है. इस भूमि बैंक से किसानों समेत मजदूरों को बड़ा फायदा मिलेगा. आमतौर पर ऐसा देखा जाता है कि सरकारी परियोजनाओं के लाभ के लिए भूमि अधिग्रहण करते समय सरकार समस्याओं का सामना करना पड़ता है, लिहाजा इन समस्याओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए अब प्रदेश में भूमि बैंक खोलने पर विचार किया जाएगा, ताकि लोगों को समस्याओं का सामना न करना पड़े.

इस भूमि बैंक में किसान समेत मजदूर बिना किसी मोलभाव के अपनी जमीन बेच सकते हैं. राजस्व विभाग इस भूमि को संभाल कर निगमों एवं बोर्डों को सौंप देगा. 

गुरुवार को लिया गया ऐसा फैसला

यहां हम आपको बताते चले कि गत दिन हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अगुवाई में यह फैसला किया गया है. जिस तरह किसानों को समस्याओं का सामाना करना पड़ रहा था, उसे देखते हुए यह फैसला लिया गया है, लेकिन किसान भाइयों को यह फायदा उठाने के लिए पहले आवेदन करना होगा.

आवेदन करने के लिए किसान को भूमि अभिलेख के ऑनलाइन पोर्टल पर विजिट करना होगा. जिसमें उन्हें भूमि समेत अन्य चीजों की पूरी जानकारी देनी होगी.

यही नहीं, किसान अगर चाहे तो सरकार को किसी अन्य सरकारी परियोजना के लिए सरकार को सुझाव भी दे सकते हैं. इस नीति के लिए तीन समितियां भूमि एवं दर जांच समिति, भूमि बैंक समिति और उच्चाधिकार प्राप्त भूमि बैंक समिति का गठन किया जाएगा.

English Summary: Land banks will open among farmers in Haryana
Published on: 06 August 2021, 05:46 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now