Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 27 March, 2019 2:06 PM IST

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने आधिकारिक वेबसाइट पर पहली कक्षा में दाखिले के लिए चयनित छात्रों की पहली सूची (लिस्ट) जारी कर दी है.  पहली सूची के बाद दूसरी और तीसरी सूची क्रमशः 9 अप्रैल और 23 अप्रैल 2019 को वेबसाइट पर जारी की जाएगी.

आपने जिस स्कूल में आवेदन किया है वहां जाकर इस सूचि को देख सकते हैं. यह सूची सभी केन्द्रीय विद्यालयों की वेबसाइट्स पर भी जारी हो चुकी है. सभी  वर्गों के हिसाब से इस मेरिट लिस्ट को जारी किया गया है.

रजिस्ट्रेशन के बाद यह पहली सूची है इसके बाद भी अगर स्थान खाली रहता हैं तो इसके लिए दूसरी सूची 9 अप्रैल को जारी की जाएगी. अगर उसके बाद भी अगर स्थान खाली रहता हैं तो उसकी अंतिम सूची 23 अप्रैल 2019 को जारी कर दी जाएगी.

आपको इस बात का ध्यान रखना है कि पहली क्लास में दाखिले लेने के लिए आवेदन की प्रक्रिया kvsonlineadmission.in पर शुरू की गई थी. लेकिन इसके रिजल्ट के लिए आपको केन्द्रीय विद्यालय की उस अधिकारीरक वेबसाइट पर जाना होगा जहां आपने ऐडमिशन के लिए आवेदन किया था. तभी आप रिजल्ट की लिस्ट देख सकते है.

इसके अलावा  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के दसवीं कक्षा के परिणाम घोषित किये जाएगे उसके बाद कक्षा ग्यारहवीं के लिए आवेदन पत्र ऑफलाइन जारी किये  जाएंगे.  इस साल  बोर्ड ने दसवीं कक्षा के परिणाम जल्दी घोषित करने का फैसला किया है. इसकी घोषणा 10 मई  2019 के आसपास की जा सकती है. केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा चयनित उम्मीदवारों की सूची घोषित किए जाने के दस दिनों के भीतर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. पिछले वर्ष 2018 में, लगभग 6 लाख सीटों के लिए कुल 6, 48,941 छात्रों ने आवेदन किया था. देश में लगभग 1,137 केन्द्रीय विद्यालय हैं. इसलिए छात्रों को प्राथमिकता श्रेणी के अनुसार शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.

English Summary: kvs merit list released
Published on: 27 March 2019, 02:11 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now